Home विश्व समाचार अब नहीं होगी कोई बातचीत, खामनेई की मौत के बाद डोनाल्ड ट्रंप...

अब नहीं होगी कोई बातचीत, खामनेई की मौत के बाद डोनाल्ड ट्रंप को ईरान का जवाब

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान के नए नेतृत्व से बातचीत के लिए तैयार हैं। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि ईरान बात करना चाहता है और उन्होंने बातचीत के लिए सहमति दे दी है। हालांकि युद्ध थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बाद ईरान ने अपना इरादा बता दिया है। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यह दावा किए जाने के बाद कि ईरान का नेतृत्व अब अमेरिका संग बातचीत के लिए तैयार है, ईरान ने साफ किया है कि अब बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं बची है। इसके साथ ही ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को सीधा संदेश भेज दिया है। ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी ने ट्रंप के बयानों को सिरे से खारिज कर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN