Home विश्व समाचार अब खामेनेई की पत्नी ने भी तोड़ा दम, अमेरिकी हमले में हुई...

अब खामेनेई की पत्नी ने भी तोड़ा दम, अमेरिकी हमले में हुई थीं बुरी तरह घायल

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरेह खोजास्तेह बागरजादेह था।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरेह खोजास्तेह बागरजादेह था। वह हालिया अमेरिकी हमले में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। बता दें कि अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं, जवाब में ईरान भी अमेरिका के विभिन्न ठिकानों को निशाने पर लिए हुए है।

सार्वजनिक जीवन से रहती थीं दूर
गौरतलब है खामेनेई के शासन के दौरान उनकी पत्नी मंसुरेह, सार्वजनिक जीवन से लगातार दूर रही थीं। पिछले दिनों अमेरिकी हमले में खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई थी। इस दौरान उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई थीं। सोमवार को उनकी भी मौत हो गई। खामेनेई और मंसुरेह ने 1964 में शादी की थी। हालांकि उनके बारे में बहुत कम जाना जाता है, इस दंपति के छह बच्चे थे।

खामेनेई की मौत पर 40 दिन का शोक
ईरान की राजधानी तेहरान पर शनिवार तड़के हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (86) की मौत हो गई। इसके अलावा ईरान के कुछ और शीर्ष अधिकारी भी मारे गए। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन की शोक अवधि का ऐलान किया गया है। हमलों में खामेनेई की बेटी, दामाद और नाती भी हमलों में मारे गए।

कौन बना है नया कमांडर
खामेनेई के निधन के बाद देश की बागडोर एक तीन सदस्यीय समिति को सौंप दी गई। इसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई और कानून विद अलीरेजा अराफी शामिल हैं। उनके अलावा शीर्ष सैन्य अधिकारी अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का नया कमांडर नियुक्त किया है। उन्होंने अमेरिका-इजरायल हमले में मारे गए श्री मोहम्मद पाकपोर का स्थान लिया है।

बदले का लिया है संकल्प
पेजेशकियान ने श्री खामेनेई की हत्या का बदला लेने का संकल्प लेते हुए चेतावनी दी कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ‘पछताना पड़ेगा’। उनके कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहाकि यह बड़ा अपराध कभी बिना जवाब नहीं रहेगा।

इसके ठीक बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहाकि ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करने जा रहे हैं, इतना जोरदार जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। उनके लिए बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें। अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर इतनी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गयी होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN