Home मनोरंजन समाचार अब आएगा ‘धुरंधर’ का 7.5 घंटे का अनकट वर्जन? 3 इंटरवल के...

अब आएगा ‘धुरंधर’ का 7.5 घंटे का अनकट वर्जन? 3 इंटरवल के साथ थिएटर्स में होगा रिलीज

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/dhs2_1775043060928_1775043065034.jpg

Dhurandhar Uncensored: रणवीर सिंह की फिल्म को जब सेंसर की हरी झंडी चाहिए थी तो इससे कई सीन हटाने और बदलने पड़े, लेकिन क्या हो कि अगर दर्शकों को इस फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन देखने को मिल जाए?

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार है, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है जिसने फैंस का एक्साइटमेंट डबल कर दिया है। चर्चा है कि निर्देशक आदित्य धर इस फिल्म का एक अनसेंसर्ड एक्सटेंडेड कट रिलीज करने की तैयारी में हैं। वायरल खबरों के मुताबिक इस ‘अनसेंसर्ड वर्जन’ की लंबाई पूरे 7 घंटे 30 मिनट होगी। वायरल पोस्ट के मुताबिक, फिल्म के दोनों पार्ट्स को जोड़कर एक सिंगल नैरेटिव की तरह पेश किया जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले बाहुबली के मेकर्स ऐसा कर चुके हैं और यह आइडिया काफी कारगर भी रहा था।

टिकट की कीमत और प्रीमियम फॉर्मेट का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फिल्म केवल IMAX, डॉल्बी सिनेमा और EPIQ जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स पर ही दिखाई जाएगी। इतना ही नहीं दर्शकों की सुविधा के लिए इसमें हर 2 घंटे के बाद एक यानी कुल 3 इंटरवल रखे जाएंगे। चर्चा में मुताबिक इस कॉम्बो शो की टिकट की कीमत करीब 1100 रुपये हो सकती है। फैंस इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं और कन्फ्यूज भी। कुछ लोग इसे ‘डायरेक्टर्स कट’ कल्चर की जीत बता रहे हैं।

प्रैंक या हकीकत? इंटरनेट पर फैंस में बहस

इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस भी शुरू हो गई है। कई यूजर्स का मानना है कि यह केवल ‘अप्रैल फूल’ का प्रैंक है। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए यह पोस्ट शेयर की गई है। वायरल हो रहा सेंसर सर्टिफिकेट भी डिजिटली एडिट किया हुआ लग रहा है, जिसकी वजह से लोगों का शक यकीन में बदल रहा है। कुछ फैंस ने चिंता जताई है कि 7.5 घंटे तक लगातार फिल्म देखना आंखों में जलन और सिरदर्द का कारण बन सकता है। इस मुद्दे पर अभी तक आदित्य धर की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है।

‘बाहुबली’ की तर्ज पर बनेगी सबसे लंबी फिल्म?

अगर ऐसा होता है तो यह ‘बाहुबली: द एपिक’ जैसा मामला होगा। जिसमें एसएस राजामौली ने अपनी दोनों फिल्मों को जोड़कर 10वीं सालगिरह पर एक खास वर्जन रिलीज किया था। बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट 3 घंटे 34 मिनट का था और दूसरा पार्ट 3 घंटे 55 मिनट लंबा है। अगर दोनों को जोड़कर फिल्म तैयार की भी जाती है तो बॉलीवुड में इतनी लंबी फिल्म को एक साथ सिनेमाघरों में देखना दर्शकों के लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव होगा। लेकिन फिलहाल तो दर्शकों को इस खबर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN