Home मनोरंजन समाचार अनुराग डोभाल को इस फेमस इन्फ्लुएंसर ने दिया ‘आईफोन 17’, तोहफा देख...

अनुराग डोभाल को इस फेमस इन्फ्लुएंसर ने दिया ‘आईफोन 17’, तोहफा देख इमोशनल हुए यूट्यूबर

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/04/1200x900/anurag_dobhal_manager_1772979090545_1772979095448_1775311505149.png

अनुराग ने 7 मार्च को लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। हालांकि, वो अब पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनुराग के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद अनुराग अपनी पत्नी और बेटे से मिले।

बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल को हर कोई UK07 Rider के नाम से जानता है। अनुराग इन वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग ने 7 मार्च को लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। हालांकि, वो अब पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनुराग के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद अनुराग अपनी पत्नी और बेटे से मिले। इस दौरान की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब अनुराग को उनके दोस्त ने एक बेहद ही कीमती तोहफा दिया है, जिसे देखकर वो काफी इमोशनल हो गए।

अनुराग को तोहफे में मिला आईफोन 17

अनुराग डोभाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिल कुमार नजर आ रहे हैं। अनिल, अनुराग के लिए आईफोन 17 प्रोमेक्स लेकर आए। अनिल का तोहफा देखकर अनुराग उसे लेने से साफ इनकार कर देते हैं, लेकिन काफी फोर्स करने के बाद यूट्यूबर को वो गिफ्ट लेना पड़ता है। इस दौरान अनुराग इमोशनल हो जाते हैं।

इमोशनल हुए अनुराग

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुराग डोभाल ने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत इमोशनल हूं ऐप लोगो का इतना प्यार देख के इसके लिए @chikusam_official को धन्यवाद। आप जैसा परिवार इस बुरे वक्त में साथ है बयां नहीं कर सकता दैनिक व्लॉग जल्द ही।’ बता दें कि एक्सीडेंट में अनुराग का फोन टूट जाता है।

रामनवमी पर मिली खुशखबरी

बता दें कि अनुराग डोभाल और रितिका ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें बेटे के पैर नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर रितिका ने लिखा था, ‘रामनवमी के मौके पर भगवान ने हमें एक प्यारा तोहरा दिया है। इसी के साथ रितिका ने डेट भी शेयर की है 27.3.2026 यानी उनके बेबी का जन्म रामनवमी, 27 मार्च को हुआ है।’

बेटे का हुआ ग्रैंड वेलकम

रितिका चौहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके नवजात बेटे का पारंपरिक तरीके से स्वागत होता नजर आ रहा है। वीडियो में उनकी मां यानी बच्चे की नानी पूरे रीति-रिवाज के साथ घर में उसका स्वागत करती दिखाई दे रही हैं। परिवार के बाकी सदस्य भी इस मौके पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं, हालांकि इस दौरान अनुराग डोभाल वीडियो में नहीं नजर आए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN