Home मनोरंजन समाचार ‘अनुपमा’ में इस एक्ट्रेस ने ली भावना की जगह, सीरियल की सबसे...

‘अनुपमा’ में इस एक्ट्रेस ने ली भावना की जगह, सीरियल की सबसे बड़ी विलेन बनेगी प्रेरणा!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/09/1200x900/Prerana_1773068887401_1773068904946.jpg

Anupamaa: अनुपमा सीरियल में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भावना अजवानी को मेकर्स ने रिप्लेस कर दिया है। अब एक दूसरी एक्ट्रेस यह किरदार निभाती नजर आएंगी।

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। एक तरफ जहां नए प्रोमो वीडियो से साफ हो गया है कि कहानी में एक लंबा लीप आएगा, वहीं दूसरी तरफ अब खबर है कि सीरियल में अभी तक प्रेरणा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस भावना अजवानी को हटाया जा रहा है। प्रेम पर डोरे डाल रही प्रार्थना की कहानी में दखल लगातार बढ़ रही है और अब देखना यह है कि जो नई एक्ट्रेस इस किरदार को अपने हाथों में लेगी, वो इसे कितना बखूबी निभा पाएंगी। बता दें कि अनुपमा सीरियल में प्रार्थना की अचानक हुई मौत के बाद अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी और वह अपना नया सफर गोवा से शुरू करेगी।

मेकर्स ने किया इस एक्ट्रेस को रिप्लेस

इस लीप के साथ ही मेकर्स ने शो की कास्ट में भी एक बड़ा फेरबदल किया है। ‘प्रेरणा’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भावना अजवानी ने शो को अलविदा कह दिया है और उनकी जगह नए चेहरे की एंट्री हुई है। भावना अजवानी के शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने एक्ट्रेस निधि शेट्टी को नई ‘प्रेरणा’ के किरदार में कास्ट किया है। निधि शेट्टी को इससे पहले इशिता शाही की वेब सीरीज ‘जब जोडियाक्स मेट’ में देखा गया था। इस सीरीज में वह जिया का किरदार निभा रही थीं। खास बात यह है कि यह सीरीज भी राजन शाही के प्रोडक्शन हाउस ‘डायरेक्टर्स कट’ के बैनर तले ही बनी थी।

कहानी की सबसे बड़ी विलेन बनेगी प्रेरणा?

लीप के बाद निधि शेट्टी की एंट्री से कहानी को एक नया मोमेंटम मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मेकर्स इस बदलाव के जरिए शो की रेटिंग्स और ड्रामे को एक अलग लेवल पर ले जाना चाहते हैं। प्रेरणा का किरदार दिसंबर में शो का हिस्सा बना था और बहुत कम वक्त में एक मजबूत विलेन के तौर में उभरा। कहानी में प्रेरणा का काम प्रेम और राही के बीच दूरियां पैदा करना है। पिछले दिनों दिखाया गया था कि प्रेरणा अब प्रेम को लेकर हद से ज्यादा जुनूनी हो गई है। होली सेलिब्रेशन के बाद से उसकी यह सनक प्रेम और राही की शादीशुदा जिंदगी में बड़ी मुसीबतें खड़ी कर रही है।

क्या एक बार फिर चलेगा ‘नया सफर’ का जादू?

एक साल के लीप और गोवा की नई लोकेशन के साथ ‘अनुपमा’ अब फिर एक नई शुरुआत करेगी। लेकिन जब भी सीरियल में लीप आता है तो यह एक तरफ जहां मेकर्स के लिए एक बड़ा चांस लेने जैसा होता है, वहीं दूसरी तरफ दर्शकों की भी धड़कनें बढ़ी रहती हैं। अब देखना यह है कि लीप के बाद कहानी में किए गए ये बदलाव दर्शकों को कितना रास आएंगे और क्या यह सीरियल लगातार ‘नया सफर’ वाला फॉर्मूला लगाने के बावजूद टिका रह पाएगा। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN