Home व्यापार समाचार अडानी के इस शेयर पर सोमवार को रखें नजर, कंपनी से जुड़े...

अडानी के इस शेयर पर सोमवार को रखें नजर, कंपनी से जुड़े हैं 2 बड़े अपडेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अडानी ग्रीन एनर्जी से जुड़े दो बड़े अपडेट आए हैं। वर्तमान में अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर का भाव 948.20 रुपये प्रति शेयर है।

Adani Green Energy share: आगामी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गौतम अडानी समूह की कंपनी-अडानी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अडानी ग्रीन एनर्जी से जुड़े दो बड़े अपडेट आए हैं।

नए प्रोजेक्ट की शुरुआत

अडानी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडयरी यूनिट ने एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। अडानी ग्रीन की अडानी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी फाइव सी लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में 185 मेगावाट की विंड एनर्जी परियोजना का परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि इस प्लांट के चालू होने के साथ ही अडानी ग्रीन एनर्जी की कुल परिचालन नवीकरणीय उत्पादन क्षमता बढ़कर 17,472.2 मेगावाट हो गई है। प्रासंगिक मंजूरियों के आधार पर 28 फरवरी 2026 को इस फैसलिटीज को चालू करने और एक मार्च 2026 से बिजली उत्पादन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

नार्वे से लगा झटका

इस बीच, नॉर्वे के 1.2 लाख करोड़ डॉलर के सरकारी संपत्ति कोष ने कथित वित्तीय अपराध से जुड़े जोखिमों का हवाला देते हुए अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को अपने निवेश पोर्टफोलियो से हटाने का निर्णय लिया है। दुनिया के सबसे बड़े सरकारी संपत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट ने अपनी वेबसाइट पर अडानी ग्रीन एनर्जी को पोर्टफोलियो से हटाई गई कंपनियों की सूची में शामिल किया। फंड प्रबंधक ने इस निर्णय के लिए ‘गंभीर भ्रष्टाचार या अन्य गंभीर वित्तीय अपराध’ को आधार बताया लेकिन इस संबंध में विस्तार से कुछ नहीं बताया। अडानी ग्रीन एनर्जी में इस कोष ने जुलाई, 2020 में जब निवेश शुरू किया था, उस समय शेयर मूल्य 341 रुपये था।

शेयर का हाल

वर्तमान में अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर का भाव 948.20 रुपये प्रति शेयर है। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 969.50 रुपये तक गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,179.20 रुपये और 52 हफ्ते का लो 758 रुपये है।

कैसे रहे दिसंबर तिमाही के नतीजे

चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अडानी ग्रीन एनर्जी का मुनाफा लगभग 98.94 प्रतिशत घटकर पांच करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ घटा है। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान तिमाही (दिसंबर 2024) में उसने 474 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 2,961 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,329 करोड़ रुपये था। वित्तीय लागत भी पिछले साल के 1,251 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,698 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 2,837 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 2,636 करोड़ रुपये थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN