Home मनोरंजन समाचार ‘अचानक से लोग मेरे जूते के…’, जब बॉलीवुड के स्टार कल्चर पर...

‘अचानक से लोग मेरे जूते के…’, जब बॉलीवुड के स्टार कल्चर पर भड़के थे शाहरुख खान

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/26/1200x900/shah_rukh_khan_26_03_1774540426004_1774540433965.png

Shah Rukh Khan 1991 Interview: साल 1991 में दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड का स्टार कल्चर पसंद नहीं है। उन्होंने कहा था कि वो मुंबई में पिछले एक हफ्ते से शूट कर रहे हैं और अचानक से लोग मेरे चाय का कप पकड़ना चाहते हैं, मेरे जूते के फीते बांधना चाहते हैं।

बॉलीवुड के स्टार कल्चर की अक्सर कई लोग आलोचना करते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर लोग स्टार्स को नखरे दिखाने के लिए ट्रोल भी करते हैं। शाहरुख खान ने भी एक बार बॉलीवुड के स्टार कल्चर की आलोचना की थी। ये बात उस वक्त की है जब शाहरुख खान मुंबई में अपनी पहली फिल्म दीवाना की शूटिंग कर रहे थे। शाहरुख खान ने कहा था कि उन्हें ये स्टार कल्चर समझ नहीं आता है। उन्होंने हॉलीवुड से तुलना करते हुए कहा था कि वहां पर स्पॉट बॉय वाला कोई कल्चर नहीं है।

1991 में आया था शाहरुख खान का ये इंटरव्यू

1992 में शाहरुख खान की फिल्म दीवाना रिलीज हुई थी। इसे ठीक एक साल पहले 1991 में Stardust को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने स्टार कल्चर की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि मुंबई में शूटिंग करने के एक महीने के भीतर उनका स्टाफ उनका चाय का कप पकड़ना चाहते है। उनके जूते के फीते बांधना चाहता है।

जब स्टार कल्चर पर भड़के थे शाहरुख खान

शाहरुख खान ने कहा था, “मैं बॉम्बे में पिछले एक महीने से शूट कर रहा हूं। और अचानक से लोग मेरे चाय का कप पकड़ना चाहते हैं, मेरे जूते के फीते बांधना चाहते हैं, मेरे सिर के ऊपर छाता पकड़कर खड़ा होना चाहता है। क्यों? मैं पागल नहीं हूं। फिल्मों में आने से पहले मैं अपने फीते खुद बांधता था। मैं अब भी उन्हें खुद बांधूंगा। मुझे याद है किसी ने मुझसे कहा था कि अगर मेरे मेकअप रूम का एसी नहीं चल रहा है तो मुझे नखरे दिखाने चाहिए। अगर ऐसा नहीं करूंगा तो प्रोड्यूसर्स मुझे हल्के में लेंगे। मुझे लगता है यहां ये चीज एक फैशन है। मेरा मतलब है, एक एक्टर के पीछे सात लोग चल रहे हैं, एक्टर को इतने लोग क्यों चाहिए? लेकिन ऐसा करना तो आम बात है।”

हॉलीवुड से की थी तुलना

शाहरुख खान ने हॉलीवुड से तुलना करते हुए कहा था, “हॉलीवुड में स्पॉट बॉयज का कॉन्सेप्ट नहीं है। ऐसा लगता है ये स्टार्स यहां सिर्फ पैसा शोहरत, नाम कमाने और रौब दिखाने आए हैं। एक्टिंग गई भाड़ में। ये लोग एक्टिंग का कॉन्सेप्ट नहीं समझते हैं। मेरा मतलब है, एक्टिंग का कोई कॉन्सेप्ट ही नहीं है। ये एक फैशन बन गया है कि अगर मुझे चमचे पसंद हैं, अगर मैं स्पॉट बॉय से अपने जूते के फीते बंधवाता हूँ, अगर मुझे फोटो खिंचवाना पसंद है, तो मैं स्टार हूँ। या मुझे स्टार बनना चाहिए? और वो एक घटिया स्टार बन जाता है!”

दीवाना की आईएमडीबी रेटिंग

दीवाना शाहरुख खान के करियर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था।फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN