Home  लाइफस्टाइल समाचार अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों को खाने की है मान्यता, मिलता...

अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों को खाने की है मान्यता, मिलता है शुभ आशीर्वाद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन सोने की शॉपिंग के अलावा भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। साथ ही दूसरे त्योहारों की तरह ही आखा तीज के दिन कुछ खास चीजों को खाने की मान्यता है।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 30 April 2025 07:43 AM
share Share
Follow Us on
अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों को खाने की है मान्यता, मिलता है शुभ आशीर्वाद

अक्षय तृतीया का दिन केवल सोने की शॉपिंग करने से ही नहीं जु़ड़ा है। बल्कि, इस दिन व्रत, उपवास के साथ ही पूजा-पाठ का भी नियम है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है और साथ ही खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। आखा तीज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कई जगहों पर इन खास चीजों को खाने की मान्यता है।

चने की दाल खाने की है मान्यता

अक्षय तृतीया के दिन कई सारी जगहों पर चने की दाल को खाने का नियम है। कहते हैं कि आज के दिन चने की दाल को खाना चाहिए। दरअसल, चने की दाल भगवान विष्णउो को बेहद प्रिय है। इसलिए आज के दिन ना केवल भगवान विष्णु को चने की दाल का भोग लगाएं बल्कि इनसे बने पकवानों को खुद भी खाएं। आमतौर पर लोग चने की दाल बनाते हैं और उसे चावल से खाने की मान्यता है।

घी और चावल मिलाकर खाते हैं लोग

काफी सारी जगहों पर अक्षय तृतीया के दिन लोग घी और चावल को चने की दाल के साथ खाने की मान्यता है। इस तीनों चीजों के कॉम्बिनेशन को खाने के से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु खुश होते हैं।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रिय है ये भोजन

माता लक्ष्मी को जहां घी और चावल पसंद है वहीं भगवान विष्णु को पीली चीज पसद है उन्हें चने की दाल और गुड़ का भोग लगाया जाता है। इसीलिए लोग भगवान और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन दो चीजों को खाया जाता है।

सात्विक खाना खाएं

गुड़, बेल का शर्बत जैसी चीजों को खाने के साथ ही अक्षय तृतीया पर उपवास में खाई जाने वाली चीजों को खाना अच्छा होता है। लहसुन, प्याज और मांसाहारी चीजों को छोड़कर फल, दूध और इनसे बनी चीजों को खाएं। जिससे मां लक्ष्मी की कृपा मिल सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN