Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/23/1200x900/akshay_1771842745432_1771842753261.jpgअक्षय कुमार ने हाल ही में अपने शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में एक किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर सब हैरान और खुश हो गए। अक्षय ने अपनी क्रश का एक किस्सा बताया है।
अक्षय कुमार इन दिनों व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो को होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान अक्षय पर्सनल हो या प्रोफेशनल हर मुद्दे पर बात करते हैं। अब अक्षय ने हाल ही के एक एपिसोड में पूरे नेशनल टीवी पर सबके सामने बताया कि कैसे एक बार अपनी क्रश को इम्प्रेस करने के लिए अक्षय लोगों से पिट गए थे।
क्या किया अक्षय ने खुलासा
दरअसल, होता क्या है कि कंटेस्टेंट आदर्श आते हैं और इस दौरान डिस्कशन होता है कि क्या लड़के एफर्ट्स लगाते हैं रिलेशनशिप में आने के लिए या किसी का दिल जीतने के लिए। इस पर अक्षय फिर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं जिसे सुनकर सब हैरान हो गए।
एक लड़की को इम्प्रेस करने गए थे अक्षय
अक्षय कहते हैं, ‘मुझे याद है, ‘मैं अपने टाइम कि बात कर रहा हूं। आज से करीबन 40 साल पहले मैं कॉलेज में था तो मैं एक लड़की को बहुत चाहता था। मैंने उसके लिए गाना सीखा और मेरा एक दोस्त था जिसको गिटार चलाना आता था। मैं सच्ची में कह रहा हूं, मैंने उसके घर के बाहर जाकर गाना गाया और वो गिटार बजा रहा था। मैंने गाना गाया, उसके बाद पता है क्या हुआ?’
अक्षय को लोगों ने पीटा
अक्षय आगे बोलते हैं, ‘उसके जितने भी पड़ोसी थे, उन्होंने मुझे पीटा। हम दोनों ने मार खाई। अक्षय की बात सुनकर सब जोर-जोर से हंसते हैं। वहीं अक्षय फिर आगे बोलते हैं, मेहनत ज्यादा होने से पिटाई भी होती है।’
अक्षय और ट्विंकल की शादी
बता दें कि अक्षय और ट्विंकल खन्ना ने कुछ समय के रिलेशन के बाद शादी की थी। दोनों साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। उस समय अक्षय एक स्टेबल एक्टर थे। दोनों का फिर साल 2002 में बेटा आरव हुआ और फिर साल 2012 में बेटी नितारा।
अक्षय की प्रोफेशनल लाइफ
अक्षय की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म जॉली एलएलबी 2 में नजर आए थे। अभी उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल और हैवान में नजर आएंगे। इनके अलावा वह हेरा फेरी 4, भागम भाग और गोलमाल 5 में भी दिखेंगे। हालांकि इनकी रिलीज डेट को लेकर अभी अपडेट नहीं है।
वहीं ट्विंकल अब राइटर हैं और उनकी कई नॉवेल रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले उनका शो आया था काजोल के साथ जिसका नाम था टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



