Home टेक न्यूज़ ₹6499 में खरीदें 6GB रैम, बड़ी डिस्प्ले वाला फोन; धूल-पानी से नहीं...

₹6499 में खरीदें 6GB रैम, बड़ी डिस्प्ले वाला फोन; धूल-पानी से नहीं होगा खराब, कल 12 बजे से Sale; जानें 5 खासियतें

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग वाला Lava Bold N2 Lite कल से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। जानें सेल में कितने का मिलेगा यह फोन:

Lava Bold N2 Lite First Sale: भारत में लावा का नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च हो चुका है और यह फोन कल से सेल होने वाला है। कंपनी इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लेकर आई है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस फोन की सेल कल यानी 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी, जहां ग्राहक इसे ऑफर्स के साथ खरीद पाएंगे।

Lava Bold N2 Lite पर जबरदस्त सेल ऑफर्स

Lava Bold N2 Lite को 7,399 रुपए में लॉन्च किया गया है। लेकिन पहली सेल में फोन को 400 रुपये के डिस्काउंट के बाद 6999 रुपए में ख़रीदा जा सकेगा। इसके अलावा अगर आप दो यूनिट खरीदते हैं तो कंपनी 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे यह डील और ज्यादा आकर्षक बन जाती है। डिजाइन के मामले में भी यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से काफी प्रीमियम लुक देता है। यह Nilgiri Blue और Kolar Gold जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन में आता है, जो इसे देखने में और भी आकर्षक बनाते हैं।

Lava Bold N2 Lite की 5 बड़ी खासियतें

1. फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक-ठाक परफॉर्म करता है। फोन में 6GB RAM (3GB + 3GB वर्चुअल) और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

2. बैटरी के मामले में भी यह फोन अच्छा साबित होता है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और Type-C पोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है, जिससे फोन स्मूद और हल्का महसूस होता है।

3. कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पोर्ट्रेट, HDR, नाइट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट भी मिलता है।

4. इसके अलावा यह एक 4G डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें Wi-Fi, Bluetooth, OTG और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है।

5. खास बात यह है कि फोन को IP64 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN