Home व्यापार समाचार ₹590 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद इस बैंक का बुरा हाल, 20%...

₹590 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद इस बैंक का बुरा हाल, 20% गिरा भाव, 66 रुपये तक आया शेयर

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामले सामने आने के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के शेयरों का बुरा हाल है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट आज सुबह दर्ज की गई है।

590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामले सामने आने के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के शेयरों का बुरा हाल है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट आज सुबह दर्ज की गई है। इस प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने रविवार को हरियाणा सरकार के खातों में अपने कर्मचारियों और अन्य लोगों द्वारा की गई 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया था।

निवेशकों में शेयर बेचने की होड़

बीएसई में IDFC First Bank के शेयर सोमवार की सुबह 10 प्रतिशत के भारी-भरकम गिरावट के बाद 75.21 रुपये के स्तर पर ओपन ही हुए हैं। लेकिन इसके बाद बैंक के शेयरों में और गिरावट देखने को मिली। 20 प्रतिशत टूटने के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर 66.85 रुपये के लेवल पर आ गया।

क्या कुछ बताया है कि IDFC First Bank ने?

शेयर बाजार को दी जानकारी में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा कि उसने बैंकिंग रेगुलेटरी को मामले की जानकारी दी है और पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। बैंक ने बताया, “शुरुआती जांच में पाया गया कि चंडीगढ़ की एक स्पेशल ब्रांड में कुछ कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खातों में बिना अनुमति और धोखाधड़ी की गतिविधियां कीं, जिसमें अन्य व्यक्ति/इकाइयां भी शामिल हो सकते हैं।” आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा कि वर्तमान में धोखाधड़ी की राशि 590 करोड़ रुपये अनुमानित है। बैंक ने बताया कि उक्त शाखा में पहचाने गए खातों में कुल राशि लगभग 590 करोड़ रुपये के आसपास है।

हरियाणा सरकार ने IDFC First Bank के साथ बंद किया कारोबार

590 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद हरियाणा सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। हरियाणा सरकार ने IDFC First Bank और एयू स्मॉल बैंक के साथ सभी सरकारी बिजनेस को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। कोई भी सरकारी फंड IDFC First Bank में ना जमा होगा, ना ही इन्वेस्ट होगा और ना ही उनके साथ कोई ट्रांजैक्शन होगा।

IDFC First Bank के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

पिछले एक साल में इस प्राइवेट बैंक के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में इस बैंकिंग स्टॉक ने 39 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशनल निवेशकों को दिया है। बता दें, IDFC First Bank ने आखिरी बार 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड बांटा था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN