Home व्यापार समाचार ₹11 के शेयर ने 1 लाख को बना दिया ₹1 करोड़, एक्सपर्ट...

₹11 के शेयर ने 1 लाख को बना दिया ₹1 करोड़, एक्सपर्ट बोले- अब ₹1600 पार जाएगा भाव

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक होते हैं जो चुपचाप निवेशकों को मालामाल बना देते हैं। आज हम एक ऐसे ही शेयर की बात कर रहे हैं, जिसने कम समय में ही अपने निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है।

Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक होते हैं जो चुपचाप निवेशकों को मालामाल बना देते हैं। ऐसा ही एक नाम है- लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी (Lloyds Metals & Energy), जिसने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। महाराष्ट्र की सबसे बड़ी आयरन ओर माइनिंग कंपनियों में शामिल इस कंपनी का शेयर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हाल के समय में यह बाजार के बड़े वेल्थ क्रिएटर स्टॉक्स में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि कंपनी में करीब 32.5% हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों के पास है, यानी आम निवेशकों ने भी इस तेजी का भरपूर फायदा उठाया है।

1 लाख को बनाया 1 करोड़ रुपये

अगर शेयर की लंबी अवधि की चाल देखें तो यह किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं है। मार्च 2021 में कंपनी का शेयर करीब ₹11 के आसपास था, जो अब बढ़कर लगभग ₹1,205 के स्तर पर पहुंच गया है। यानी करीब पांच साल में इसने निवेशकों को लगभग 10,854% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस दौरान शेयर ने लगातार कई नए रिकॉर्ड हाई बनाए। साल 2025 में भी यह शेयर कई बार अपने ऑल टाइम हाई को पार कर चुका है, जिससे निवेशकों की संपत्ति तेजी से बढ़ी है।

कंपनी के शेयर में असली तेजी 2021 के बाद देखने को मिली। उसके बाद से निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती गई और शेयर की मांग मजबूत होती चली गई। खासतौर पर मई 2024 से जुलाई 2025 के बीच यह शेयर जबरदस्त रफ्तार में रहा। इस दौरान 12 में से 10 महीने शेयर हरे निशान में बंद हुआ और करीब 120% का रिटर्न दिया। इसी अवधि में यह ₹1,613.40 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक भी पहुंच गया था।

इस शानदार तेजी का असर निवेशकों की दौलत पर भी साफ दिखाई देता है। अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस शेयर में सिर्फ ₹1 लाख लगाए होते और अब तक होल्ड करके रखा होता, तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹1.09 करोड़ हो जाती। यानी एक छोटा सा निवेश भी सही समय और सही कंपनी चुनने पर करोड़ों में बदल सकता है।

मजबूत बिजनेस प्रदर्शन

दरअसल कंपनी के मजबूत बिजनेस प्रदर्शन और भविष्य की ग्रोथ प्लान ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। कंपनी आयरन ओर के साथ-साथ अब अपने कारोबार को और बड़ा करने की दिशा में काम कर रही है। इसमें चंद्रपुर में बनने वाला स्टील कॉम्प्लेक्स, आयरन ओर-पेललेट और DRI बिजनेस का विस्तार, माइनिंग डेवलपमेंट ऑपरेटर बिजनेस में हिस्सेदारी बढ़ाना और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में निवेश जैसे कदम शामिल हैं।

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी का मानना है कि इन योजनाओं से कंपनी सिर्फ एक माइनिंग कंपनी नहीं रहेगी, बल्कि एक मजबूत और स्थिर बिजनेस मॉडल की ओर बढ़ेगी। ब्रोकरेज ने इस शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,610 तय किया है, जो मौजूदा कीमत से करीब 33% ऊपर है। यानी अगर कंपनी की ग्रोथ इसी तरह जारी रही, तो आने वाले समय में यह शेयर निवेशकों को और भी अच्छा रिटर्न दे सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN