Source :- LIVE HINDUSTAN
Holi Easy Dance Steps : अगर आप भी अपने दोस्तों की तरह होली पार्टी में जमकर झूमना चाहते हैं लेकिन डांस करना नहीं जानते हैं तो उदासी का दामन छोड़कर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के इस पुराने होली वीडियो से कुछ आसान डांस टिप्स लेकर होली पार्टी की महफिल को लूट सकते हैं।
Holi Dance Steps Guide : होली का त्योहार सिर्फ रंगों का खेल नहीं, बल्कि दिल खोलकर झूमने और मस्ती से महफिल लूटने का मौका भी होता है। फिर चाहे कोई गली का नुक्कड़ हो या ग्रैंड होली पार्टी, जब तक ढोल की थाप पर आपके कदम न थिरकें, तब तक होली का रंग फीका ही बना रहता है। लेकिन अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो ‘डांस फ्लोर’ के नाम से ही झिझक महसूस करते हैं तो फिक्र छोड़िए! इस बार आपको होली पर डांस करने के लिए किसी कोरियोग्राफी की जरूरत नहीं, बल्कि बस थोड़ी सी एनर्जी के साथ इंस्टाग्राम पर वायरल दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के साथ कई अन्य होली डांस स्टेप्स वीडियो को फॉलो करने की जरूरत है। बता दें, इन होली डांस स्टाइल वीडियो से कुछ डांस स्टेप सीखकर आप भी इस होली धमाकेदार डांस कर सकते हैं। इन वीडियो में आपको सादगी और मस्ती भरे स्टेप्स देखने को मिलेंगे, जैसे कि ढोल की थाप पर थिरकना, हाथों में रंग लेकर दोस्तों के साथ डांस करना, और मस्ती भरा कपल डांस। इन सभी डांस स्टेप्स में ऊर्जा और खुशी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि ये डांस मूव कपल्स, सिंगल या दोस्तों के साथ मस्ती में झूमते हुए किए जा सकते हैं।
होली पर फॉलो करें मैजिकल डांस मूव्स
1. द ‘सिग्नेचर’ गुलाल स्टेप (The Air Throw)
यह स्टेप होली की आत्मा है। इसमें आपको बस मस्ती में रंग उड़ाने की एक्टिंग करते हुए अपने पैरों को थोड़ा चौड़ा करके खड़े होते हुए अपने दाहिने हाथ से नीचे से ऊपर की ओर हवा में गुलाल फेंकने का इशारा करें। यही चीज बाएं हाथ से दोहराएं। इस स्टेप को करते हुए जब आप हाथ ऊपर ले जाएं, तो अपनी पैरों की एड़ी को थोड़ा उठाएं। इससे स्टेप में एक ‘बाउंस’ आएगा जो देखने में बहुत प्रोफेशनल लगता है। ‘बलम पिचकारी’ या ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ जैसे गानों पर थिरकने के लिए इस तरह का डांस स्टेप परफ्केट लगता है।
2. ‘ठुमका’ और ताली (The Rhythm Tap)
अगर आपको डांस के भारी-भरकम स्टेप्स नहीं आते, तो यह ‘सेफ और हिट’ डांस स्टेप परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस डांस मूव को म्यूजिक बीट को सुनते हुए हर चौथी बीट पर एक जोरदार ताली बजाएं। ताली बजाते समय अपनी कमर को दाईं ओर झटका दें। अगली बार बाईं ओर। ताली को चेहरे के पास या सिर के ऊपर बजाएं, इससे आपकी एनर्जी हाई दिखेगी।
3. ‘भांग’ स्टाइल (The Shoulder Shrug)
यह स्टेप खासतौर पर उन गानों के लिए है जो थोड़े धीमे और ‘देसी’ वाइब वाले होते हैं। इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों को कोहनियों से मोड़कर सीने के पास रखें (जैसे ढोल बजाते हैं)। अब अपने दोनों कंधों को बारी-बारी से ऊपर-नीचे करें। साथ ही, अपनी गर्दन को भी म्यूजिक की लय में थोड़ा हिलाएं। अपनी आंखों को थोड़ा छोटा करके और एक शरारती मुस्कान के साथ इसे करेंगे, तो यह एकदम ‘भांग का नशा’ वाला फनी लुक देगा। आप इस तरह के डांस मूव को ‘रंग बरसे’ या ‘खइके पान बनारस वाला’ जैसे गाने पर कर सकते हैं।
4. द ‘पिचकारी’ स्लाइड (The Pumper)
यह स्टेप लड़कों और लड़कियों दोनों पर बहुत कूल लगता है और इसमें मूवमेंट ज्यादा होता है। इसे करने के लिए कल्पना करें कि आपके हाथ में एक पिचकारी है। एक हाथ आगे रखें और दूसरे से उसे चलाने का इशारा करें। हाथ चलाने के साथ-साथ एक पैर आगे और फिर पीछे की तरफ स्लाइड करें। इसे करते समय थोड़ा झुकें और फिर वापस सीधे हों, इससे फोटो और वीडियो में एक बढ़िया ‘एंगल’ मिलता है।
5. ‘तौलिए’ वाला स्टेप (The Iconic Towel Move)
अमिताभ बच्चन का यह स्टेप आज भी हर पार्टी की जान है, खासकर अगर आपने गले में गमछा या दुपट्टा डाला हो। इसे करने के लिए अपने दुपट्टे या गमछे को दोनों हाथों से पकड़कर उसे अपनी पीठ के पीछे (कमर के पास) रखें। अब इसे एक हाथ से ऊपर और दूसरे से नीचे खींचें (जैसे पीठ पोंछते हैं)। इसके साथ अपने घुटनों को हल्का-हल्का मोड़ें। इस डांस मूव को बहुत तेज न करें। म्यूजिक की बीट के साथ तालमेल बिठाएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


