Home  लाइफस्टाइल समाचार होली के बाद चेहरे से कालापन कैसे हटाएं? योग गुरु कैलाश बिश्नोई...

होली के बाद चेहरे से कालापन कैसे हटाएं? योग गुरु कैलाश बिश्नोई ने बताया कॉफी वाला नुस्खा, जानें सही तरीका

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

धूप में होली खेलने के बाद चेहरे पर अक्सर टैनिंग-कालापन हो जाता है, जिसे साफ करने में हफ्तों बीत जाते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी कालापन दिख रहा है, तो इसे जल्दी साफ करने के लिए योग गुरु कैलाश बिश्नोई का तरीका अपनाएं।

होली का त्योहार सभी के लिए खास होता है। रंग खेलने के दौरान लोग अपने बाल, स्किन के बारे में बिल्कुल भूल जाते हैं लेकिन होली के रंगों के साथ धूप के कारण टैनिंग काफी ज्यादा हो जाती है। खासतौर पर चेहरे पर कालापन कई हफ्तों तक बना रहता है, जिसे साफ करना मुश्किल होता है। तेज धूप, रंग के केमिकल्स और पानी का कॉम्बिनेशन टैनिंग की खास वजह बनते हैं और बाद में चेहरे पर पहले जैसा निखार लाने में कई हफ्ते लग जाते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी कालापन हो गया है, तो योग गुरु कैलाश बिश्नोई ने एक आसान तरीका बताया है, जिससे टैनिंग गायब हो जाएगी और आपका चेहरा भी चमक उठेगा। चलिए उनका तरीका आपको बताते हैं।

स्किन के लिए कॉफी कैसे फायदेमंद?

कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट (पॉलीफेनोल्स) और कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो त्वचा को चमकदार बनाने, मुहांसों को कम करने, मृत कोशिकाओं को हटाने (exfoliation), सूजन कम करने में मदद करती है। कॉफी को काफी समय से टैनिंग और स्क्रबिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

योग गुरु कैलाश बिश्नोई का तरीका

योग गुरु कैलाश बिश्नोई ने कॉफी से चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए कुछ चीजें बताई हैं। उनका कहना है आपको 1 चम्मच कॉफी लेनी है, उसमें आधा चम्मच चीनी, 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच गर्म पानी डाल दें। अब इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें, जब तक झाग न बन जाए। झाग आ जाए, तब समझ लें कि आपका पैक तैयार है।

लगाने का सही तरीका

अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर इसे रगड़ते हुए साफ करें। इसके बाद आप गुनगुने पानी या फिर फेस वॉश से चेहरे को साफ कर सकती हैं। आपको पहले और बाद में फर्क दिखेगा और स्किन साफ नजर आएगी। इस तरीके को हफ्ते में 4-5 बार अपना सकती हैं।

नुस्खे के फायदे

डेड स्किन: कॉफी एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करती है, जिससे त्वचा की डेड स्किन निकल जाती है और स्किन स्मूद बनती है।

ग्लोइंग स्किन: कॉफी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जिससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है।

सूजन और डार्क सर्कल्स: कॉफी में मौजूद कैफीन आंखों के आसपास की सूजन और डार्क सर्कल कम करने में मदद करता है।

एंटी-एजिंग गुण: कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं।

टैनिंग हटाने में मददगार: कॉफी-मिल्क स्क्रब त्वचा से सन टैन और गंदगी हटाने में मदद करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN