Home व्यापार समाचार हर शेयर पर 1720% डिविडेंड बांटने का ऐलान, 11000 रुपये से ज्यादा...

हर शेयर पर 1720% डिविडेंड बांटने का ऐलान, 11000 रुपये से ज्यादा चढ़ गया है शेयर

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टीवीएस होल्डिंग्स ने अपने निवेशकों को हर शेयर पर 1720% अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल 2026 फिक्स की है। कंपनी के शेयर 5 साल में 11000 रुपये से ज्यादा चढ़ गए हैं।

टीवीएस ग्रुप की कंपनी टीवीएस होल्डिंग्स ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। टीवीएस होल्डिंग्स ने अपने निवेशकों को हर शेयर पर 1720 पर्सेंट अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। यानी, मल्टीबैगर कंपनी हर शेयर पर 86 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को BSE में उछाल के साथ 14086.65 रुपये पर बंद हुए हैं। टीवीएस होल्डिंग्स का मार्केट कैप 25 मार्च को 28,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

174 करोड़ रुपये का डिविडेंड बांटेगी कंपनी
टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार को हुई अपनी मीटिंग में वित्त वर्ष 2026 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने हर शेयर पर 86 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। टीवीएस होल्डिंग्स टोटल 174 करोड़ रुपये का डिविडेंड पेमेंट करेगी। कंपनी अपने 2.02 करोड़ शेयरों पर यह डिविडेंड देगी। टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल 2026 फिक्स की है। कंपनी ने घोषणा की है कि अंतरिम डिविडेंड डिक्लेयर करने की तारीख से 30 दिन के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड ने पिछले साल मार्च में अपने शेयरधारकों को 93 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। वहीं, कंपनी ने अप्रैल 2024 में हर शेयर पर 94 रुपये का डिविडेंड बांटा।

5 साल में 11000 रुपये से ज्यादा चढ़ गए टीवीएस होल्डिंग्स के शेयर
टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। टीवीएस होल्डिंग्स के शेयर 5 साल में 439 पर्सेंट उछल गए हैं। अगर शेयर प्राइस के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर पांच साल में 11,477.61 रुपये उछल गए हैं। यह डेटा BSE की वेबसाइट से लिया गया है। वहीं, पिछले 3 साल में टीवीएस होल्डिंग्स के शेयरों में 329 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 3 साल में 10,802.81 रुपये चढ़ गए हैं। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 75 पर्सेंट का उछाल आया है। जबकि पिछले एक साल में टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयर करीब 58 पर्सेंट चढ़ गए हैं। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.45 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग्स 25.55 पर्सेंट है। टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 493 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 28 पर्सेंट बढ़ा है। टीवीएस होल्डिंग्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 34 पर्सेंट बढ़कर 15,276 करोड़ रुपये रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN