Source :- LIVE HINDUSTAN
TVS मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपने निवेशकों के लिए खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए ₹12 प्रति शेयर का अटरिम डिविडेंड घोषित किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
भारत की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी TVS मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपने निवेशकों के लिए खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए ₹12 प्रति शेयर का अटरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी हर शेयर पर ₹12 डिविडेंड देगी। इसके तहत कुल भुगतान करीब ₹570 करोड़ का होगा, यानी अगर आपके पास TVS मोटर के शेयर हैं, तो आपको अच्छा खासा कैश रिटर्न मिलेगा।
क्या है रिकॉर्ड डेट?
कंपनी ने 31 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि जिसके पास इस तारीख तक शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने का हकदार होगा। डिविडेंड का पैसा घोषणा के 30 दिनों के अंदर निवेशकों के खाते में आ जाएगा।
कंपनी का परफॉर्मेंस कैसा रहा?
TVS मोटर का हालिया प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। कंपनी ने ₹12,476 करोड़ (37% की बढ़त-YoY) रेवेन्यू हासिल किया है। इसका EBITDA ₹1,634 करोड़ (51% की ग्रोथ) और मुनाफा ₹940 करोड़ का हुआ है। डिविडेंड की घोषणा से पहले कंपनी का शेयर करीब ₹3,488 तक पहुंच गया, जिसमें 2% से ज्यादा की तेजी देखी गई, जो दिखाता है कि कंपनी का बिजनेस लगातार अच्छा कर रहा है।
EV सेगमेंट में भी तेजी
कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री भी शानदार रही है। कंपनी 1.06 लाख यूनिट EV सेल्स हुई, जो 40% की YoY ग्रोथ है। इससे साफ है कि कंपनी EV मार्केट में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
शेयर में भी उछाल
डिविडेंड की घोषणा से पहले कंपनी का शेयर करीब ₹3,488 तक पहुंच गया, जिसमें 2% से ज्यादा की तेजी देखी गई। TVS (TVS Motor Company) का यह ₹12 का इंटरिम डिविडेंड निवेशकों के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। अगर आप डिविडेंड स्टॉक्स में निवेश करते हैं, तो यह कंपनी आपके लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



