Home  लाइफस्टाइल समाचार हर तेल हर किसी के लिए नहीं! अपने ‘हेयर टाइप’ के हिसाब...

हर तेल हर किसी के लिए नहीं! अपने ‘हेयर टाइप’ के हिसाब से चुनें सही तेल, डर्मेटोलॉजिस्ट ने दिए खास टिप्स

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Hair Oils To Fix Hair Fall Problems : व्यक्ति का स्कैल्प, बालों की बनावट और बालों का सूखापन, रूसी या बालों का झड़ना जैसी हर एक समस्या के अनुसार ही हेयर ऑयल के प्रकार का निर्धारण होना चाहिए। आइए जानते हैं बालों से जुड़ी किस समस्या और किस तरह के बालों के लिए कौन सा हेयर ऑयल सटीक उपाय हो सकता है।

क्या आप भी कंघी करते समय टूटते बालों की वजह से नजर आने वाले स्कैल्प को देखकर डरे हुए हैं। आमतौर पर हेयर फॉल को बदलते मौसम, तनाव और गलत हेयर प्रोडक्ट्स को यूज करने का नतीजा माना जाता है। लेकिन हेल्थशॉट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि हर स्कैल्प पर एक ही तरह का हेयर ऑयल लगाना सही नहीं होता है। बालों पर असली जादू तब होता है जब आप अपने बालों के सही टाइप को समझकर उसी के अनुसार अपने बालों के लिए सही तेल का चुनाव करते हैं।

त्वचा विशेषज्ञ डॉ. निरुपमा परवांडा ने हेल्थशॉट्स से बातचीत के दौरान बताया कि व्यक्ति का स्कैल्प, बालों की बनावट और बालों का सूखापन, रूसी या बालों का झड़ना जैसी हर एक समस्या के अनुसार ही हेयर ऑयल के प्रकार का निर्धारण होना चाहिए। आइए जानते हैं बालों से जुड़ी किस समस्या और किस तरह के बालों के लिए कौन सा हेयर ऑयल सटीक उपाय हो सकता है।

1. रूखे और बेजान बाल (Dry & Frizzy Hair)

अगर आपके बाल झाड़ू जैसे नजर आते हैं और बीच से टूटते हैं, तो उन्हें गहराई से नमी की जरूरत है। ऐसे बालों के लिए नारियल तेल या आर्गन ऑयल बेस्ट रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल तेल बालों की जड़ों तक पहुंचकर प्रोटीन लॉस को रोकता है, जबकि आर्गन ऑयल विटामिन ई से भरपूर होता है जो बालों की चमक को लौटाने में मदद करता है।

2. पतले बाल और हेयर फॉल की समस्या (Thinning Hair)

अगर आपकी चोटी पतली हो रही है या गुच्छों में बाल गिर रहे हैं, तो स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाना जरूरी है। ऐसे लोगों को रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil) या कैस्टर ऑयल (Castor Oil) यूज करना चाहिए। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, रोजमेरी ऑयल का असर कुछ हद तक ‘मिनॉक्सिडिल’ (बाल उगाने की दवा) जैसा होता है। वहीं कैस्टर ऑयल ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर है जो जड़ों को मजबूती देता है।

3. ऑयली स्कैल्प और डैंड्रफ (Oily Scalp & Dandruff)

अगर आपके बाल धोने के थोड़ी देर बाद ही चिपचिपे हो जाते हैं और स्कैल्प पर खुजली होती रहती है, तो बालों की जड़ों पर भारी तेल लगाने की गलती न करें। आपको अपने हेयर केयर में टी-ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) या जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) शामिल करना चाहिए। टी-ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ खत्म करते हैं। जोजोबा ऑयल प्राकृतिक सीबम (Natural Oil) जैसा होता है, जो स्कैल्प के एक्स्ट्रा तेल को कंट्रोल करता है।

4. उम्र से पहले सफेद होते बाल (Premature Greying)

अगर उम्र से पहले बाल सफेद हो रहे हैं, तो पोषण की कमी इसके पीछे छिपा एक बड़ा कारण हो सकती है। ऐसे लोगो को बालों पर भृंगराज तेल (Bhringraj Oil) या आंवला तेल (Amla Oil) से मालिश करनी चाहिए। आयुर्वेद और डर्मेटोलॉजी दोनों ही मानते हैं कि भृंगराज स्कैल्प को ठंडा रखकर बालों के प्राकृतिक रंग (Melanin) को बनाए रखने में मदद करता है।

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार हेयर फॉल को रोकने के लिए तेल लगाते समय कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए

-बालों पर बहुत अधिक तेल का उपयोग करने से बचें, क्योंकि इससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और धूल जमा हो सकती है।

-तेल को रात भर सिर पर लगा न छोड़ें, क्योंकि इससे रूसी, संक्रमण या ऑयली हो सकता है।

-एसेंशियल ऑयल को कभी भी सिर पर सीधा ना लगाएं। इन्हें पहले किसी अन्य कैरियर ऑयल में मिलाकर ही सिर पर लगाएं।

-सिर पर गर्म तेल का प्रयोग करने से बचें, क्योंकि इससे सिर में जलन हो सकती है।

-सिर पर कभी भी आक्रामक मालिश तकनीकों को अपनाने से बचें, ऐसा करने से बाल झड़ सकते हैं।

-यदि आपके सिर पर कोई सूजन, फंगल संक्रमण या गंभीर खुजली है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना इन ऑयल का यूज बालों पर ना करें।

बालों पर कैसे लगाएं तेल?

-बालों पर लगाने के लिए थोड़े से तेल को गुनगुना गर्म करें। इसके बाद बालों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर तेल को स्कैल्प पर लगाएं ताकि तेल समान रूप से बालों की जड़ों तक पहुंच जाए। बालों का रक्त संचार बढ़ाने के लिए 5-10 मिनट तक गोलाकार गति में मालिश करें। बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक तेल लगाएं। 30-60 मिनट तक बालों पर तेल लगा रहने दें। हफ्ते में एक या दो बार तेल लगाने से स्कैल्प और बाल स्वस्थ बने रहते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN