Home मनोरंजन समाचार ‘हम दोनों लड़ते रहते थे और फिर मैंने…’ बेटी नीसा से 3...

‘हम दोनों लड़ते रहते थे और फिर मैंने…’ बेटी नीसा से 3 सालों तक खराब रहा काजोल का रिश्ता, कहा- ‘फिर मैं ही आगे आई’

26
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/kajol_nysa_1750305150798_1777035523904.jpg

काजोल और अजय की तरह ही उनकी बेटी नीसा भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। अक्सर नीसा को पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है। ऐसे में अब काजोल ने एक पॉडकास्ट में बेटी की पैरेंटिंग में आ रही दिक्कत को लेकर खुलकर बात की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की जोड़ी इंडस्ट्री के फेमस कपल्स की लिस्ट में गिनी जाती है। दोनों ने साल 1999 से शादी की थी, जो काफी सुर्खियों में रही थी। अजय और काजोल के दो बच्चे हैं – नीसा और युग देवगन। काजोल और अजय की तरह ही उनकी बेटी नीसा भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। अक्सर नीसा को पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है। ऐसे में अब काजोल ने एक पॉडकास्ट में बेटी की पैरेंटिंग में आ रही दिक्कत को लेकर खुलकर बात की। आइए जानते हैं काजोल ने क्या कहा?

नीसा की पेरेंटिंग में आईं मुश्किलों पर बोलीं काजोल

काजोल हाल ही में लिली सिंह के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी। इस दौरान काजोल ने माना कि उन्हें अपनी Gen Z बेटी नीसा की पैरेंटिंग में दिक्कत आ रही थी। यही नहीं उन्होंने माना कि लगभग 3 साल ऐसे थे जब उन्होंने बहुत लड़ाई की। काजोल ने कहा, ‘मैं उससे बहुत बातें करती हूं। यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसे हमें बनाना था। वह 12 साल की थी और उस उम्र में हार्मोनल बदलाव आए। मैं उनके साथ हर पल मौजूद थी। हम लड़ रहे थे और हम दोनों कभी-कभी बेमतलब के झगड़े हो जाते थे। ‘

‘बड़ा होने के नाते, मैं ही आगे आई’

काजोल ने आगे कहा, ‘बड़ा होने के नाते, मैं ही आगे आई और मैंने कहा, मुझे थोड़ा और समझदार होना चाहिए। मैंने तय किया कि मैं उससे ज्यादा नहीं लड़ूंगी। मैं उससे बात करने की कोशिश करूंगी। जब तक वह मेरी बात सुनना शुरू न कर दे, मैं उससे जितना हो सके उतना बात करूँगी। और उसके साथ काम करूंगी।’

‘हम दोनों को लगभग तीन साल तक मुश्किल हुई’

काजोल ने यह भी माना कि तीन साल ऐसे थे जब उन्हें परवरिश में मुश्किल हुई और उन्होंने बताया कि उस समय से उन्होंने सबसे बड़ी सीख क्या ली। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों को लगभग तीन साल तक मुश्किल हुई। हम दोनों का रवैया ऐसा था कि, ‘मैं तुम्हारी बात नहीं सुनना चाहती, मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती।’ लेकिन आखिरकार, यह लंबी बातचीत में बदल गया। तब मुझे एहसास हुआ कि यह सिर्फ मेरे बैठकर उसकी बात सुनने के बारे में था। यह ज्यादा बोलने के बारे में नहीं था। यह सिर्फ उसे खुद बोलने और अपनी बात सुनाने के लिए जगह देने के बारे में था। इसी बात से सबसे बड़ा फर्क पड़ा। यही मेरी सबसे बड़ी सीख थी।’

जन्मदिन पर काजोल ने न्यासा पर लुटाया था प्यार

नीसा, जो हाल ही में 23 साल की हुई हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उनके जन्मदिन पर, काजोल ने उनके साथ की प्यारी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘मैं बहुत खुशकिस्मत हूं.. वह पैदा हुईं और दुनिया बदल गई.. मैं हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं मेरी जान.. तुम परफेक्ट हो और हमेशा मेरी हो। तुम्हें और मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ काजोल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN