Home टेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर छाया यह वायरल ट्रेंड, यूजर ChatGPT से बना रहे...

सोशल मीडिया पर छाया यह वायरल ट्रेंड, यूजर ChatGPT से बना रहे अपना कार्टून जैसा फोटो

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर एक AI ट्रेंड जबर्दस्त वायरल हुआ है। इसमें यूजर चैटजीपीटी की मदद से अपने जिंदगी और वर्कप्लेस से जुड़े कार्टून स्टाइल पोर्ट्रेट्स को शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप भी अपना एआई कैरिकेचर बना सकते हैं।

सोशल मीडिया पर एक AI ट्रेंड जबर्दस्त वायरल हुआ है। इसमें दुनियाभर के यूजर चैटजीपीटी (ChatGPT) की मदद से अपनी जिंदगी और अपने वर्कप्लेस से जुड़े कार्टून स्टाइल पोर्ट्रेट बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड का हिस्सा बनने के लिए यूजर्स को अपना एआई कैरिकेचर क्रिएट करना होगा। इसके लिए यूजर्स को ओपनएआई प्लेटफॉर्म पर एक अपना फोटो अपलोड करना और सिस्टम से चैट हिस्ट्री और प्रोफेश्नल पर्सनैलिटी के आधार पर एक कैरिकेचर क्रिएट करने के लिए कहना यानी प्रॉम्प्ट देना है। ऐसा करने से जो इमेज आउटपुट आता है, वह एक स्टाइलाइज्ड कार्टून होता है। इनमें यूजर्स को एक काल्पनिक वर्क एनवायर्नमेंट में दिखाया जाता है।

यूजर इंस्टाग्राम, X और लिंक्डइन पर शेयर कर रहे फोटो

फोटो के बैकग्राउंड में अक्सर उनकी लाइफ और काम से जुड़े एलिमेंट शामिल होते हैं- जैसे लैपटॉप, किताबें, माइक्रोफोन, स्टूडियो या ऑफिस डेस्क, जबकि फेशियल एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज जानबूझकर सबसे ऊपर रखा जाता है। यूजर अपने इन फोटो को इंस्टाग्राम, X और लिंक्डइन पर शेयर कर रहे हैं। इन एआई कैरिकेचर की खास बात है कि ये पहले के एआई ट्रेंड्स से अलग हैं और ये कॉन्टेक्स्ट यानी संदर्भ के आधार पर इमेज को पर्सनलाइज करता है।

प्लेटफॉर्म पर होने वाली बातचीत के पैटर्न को करता है यूज

एआई किसी व्यक्ति के प्लेटफॉर्म पर होने वाली बातचीत के पैटर्न को यूज करता है। इसमें टोन, इंटरेस्ट्स और अक्सर डिस्कस किए जाने वाले टॉपिक्स शामिल हैं, ताकि एक ऐसा सीन तैयार किया जा सके, जो यूजर को उनके जीवन के कई पहलुओं को डीटेल में दिखाए।

ऐसे बनाए एआई वर्कप्लेस कैरिकेचर

– सबसे पहले, अपने अकाउंट की मदद से OpenAI पर लॉग इन करें, ताकि सिस्टम आपकी चैट कॉन्टेक्स्ट तक पहुच सके।

– अब अपनी एक क्लियर फोटो अपलोड करें। अच्छी लाइटिंग और फेस को क्लियर दिखाने वाली इमेज सबसे बेस्ट आउटपुट देती हैं।

– इसके बाद AI से अपने वर्कप्लेस या जीवन के किसी दूसरे पहलू से इंस्पायर्ड एक फोटो बनाने के लिए कहें, जिसमें आपकी शेयर की गई सारी जानकारी और कॉन्टेक्स्ट का यूज किया गया हो।

– आप इसे नॉर्मल रख सकते हैं या अपने बारे में डीटेल्स ऐड करके टोन को सेट कर सकते हैं।

– इमेज जेनरेट होने के बाद रिजलट को रिव्यू करें। अगर जरूरी हो, तो प्रॉम्प्ट को रिफाइन करें और यह तब तक करते रहें जब तक आपको सही रिजल्ट न मिले।

– आखिरी में इमेज डाउनलोड करें और चाहें तो इसे ऑनलाइन शेयर करें। आजकल कई लोग इन फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

(Photo: iol / HT)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN