Home व्यापार समाचार सोने-चांदी के भाव में तेजी, जंग खत्म होने की उम्मीद के बीच...

सोने-चांदी के भाव में तेजी, जंग खत्म होने की उम्मीद के बीच खरीदें या करें इंतजार

38
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

MCX पर गोल्ड का भाव ₹1,54,668 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के रेट भी ₹2,55,735 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अक्षय तृतीया भी नजदीक है। ऐसे में सोने-चांदी में अभी खरीदारी में कितनी समझदारी है? 

Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने और चांदी के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। कमजोर डॉलर और अमेरिका-ईरान में जंग खत्म होने की उम्मीदों के बीच गोल्ड-सिल्वर के भाव चढ़ गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर गोल्ड का भाव आज सुबह 0.50% चढ़कर ₹1,54,668 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जबकि, MCX सिल्वर में 1% से अधिक की तेजी थी और यह ₹2,55,735 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं सोने-चांदी के भाव: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 0.6% बढ़कर लगभग $4,820 प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमत 1.5% बढ़कर लगभग $80 प्रति औंस हो गई।

सोने-चांदी में उछाल की मुख्य वजहें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि पश्चिम एशिया में युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत पाकिस्तान में अगले दो दिनों में हो सकती है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर समझौता होता है, तो क्रूड की कीमतें और गिर सकती हैं, जिससे महंगाई और विकास दर पर चिंता कम होगी। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं, वहीं भारतीय बाजार में भी सेंटीमेंट सुधरा है। ये सभी फैक्टर्स सोने-चांदी को सपोर्ट कर रहे हैं।

सोना-चांदी खरीदें या गिरावट का करें इंतजार

पृथ्वी कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का कहना है, “इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। डॉलर इंडेक्स, क्रूड ऑयल और अमेरिका-ईरान वार्ता के असर से बाजार में मूवमेंट होगा। हमारी रणनीति ‘डिप्स पर खरीदारी’ की है।”

सोने का टार्गेट प्राइस: ₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम

चांदी का टार्गेट प्राइस: ₹2,61,000 प्रति किलोग्राम

आगे की दिशा क्या रहेगी?

अगर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होता है, तो तेल की कीमतों में गिरावट आ सकती है, जिससे सोने पर दबाव बनेगा। वहीं बातचीत विफल रहने पर सोना और चांदी सुरक्षित निवेश के रूप में मजबूत हो सकते हैं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे छोटी गिरावट में ही खरीदारी करें और स्पॉट प्राइस पर नजर बनाए रखें।

केडिया कमोडिटीज के प्रेसीडेंट अजय केडिया के मुताबिक त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिससे ज्वैलर्स की ओर से खरीदारी जारी है। अक्षय तृतीया भी आ रही है, जो लोकल डिमांड सोने के लिए एक सुरक्षा कवच का काम कर रही है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश बाजार के जोखिमों पर निर्भर करता है। किसी भी निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN