Home मनोरंजन समाचार सेट पर क्यूट बनने की कोशिश करते हैं यंग एक्टर्स, रत्ना बोलीं-...

सेट पर क्यूट बनने की कोशिश करते हैं यंग एक्टर्स, रत्ना बोलीं- आलिया ऐसा नहीं करतीं

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/12/1200x900/ratna_alia_1770863970832_1770863976242.png

संक्षेप:

रत्ना पाठत शाह ने हाल ही में आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए उन यंग एक्टर्स पर निशाना साधा जो सेट पर क्यूट बनने की कोशिश करते हैं। रत्ना ने आलिया भट्ट के साथ कपूर एंड सन्स में काम किया है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह को उनकी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है। रत्ना पाठक शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने उन यंग एक्टर्स पर निशाना साधा जो सेट पर जरूरत से ज्यादा क्यूट बनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि आलिया ऐसा करने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं करती हैं।

कपूर एंड सन्स पर कैसा था आलिया का बर्ताव?

कपूर एंड सन्स में आलिया भट्ट के साथ काम कर चुकीं रत्ना शाह ने पिंकविला से खास बातचीत में कहा, “बहुत ही अटेंटिव है वो, तब मैंने जो नोट किया उनके बारे में। वो हमेशा मॉनिटर पर होती थीं। उस वक्त नहीं जब वो एक्टिंग कर रही होती थीं, लेकिन जब दूसरे एक्टिंग कर रहे होते हैं। वो बहुत ध्यान से ऑब्जर्व करती हैं।

आलिया नहीं करतीं क्यूट बनने की कोशिश

रत्ना ने आलिया की इसलिए तारीफ की क्योंकि वो सेट पर जरूरत से ज्यादा क्यूट होने का दिखावा नहीं करती हैं। आलिया ने कहा, “उन्होंने बहुत बात नहीं की, जो की हैरान करने वाला था क्योंकि यंग एक्ट्रेसेज को हमेशा सेट पर क्यूट बनकर एंटरटेन करने की जरूरत महसूस होती है। उन्हें लगता है कि क्यूट बनने का दिखावा करना उन्हें मदद करेगा। बहुत से केस में इससे वो बुरी परफॉर्मर बन जाती हैं। लेकिन आलिया नहीं।”

रत्ना ने की आलिया भट्टी की तारीफ

रत्ना ने कहा कि वो आलिया भट्ट से काफी इम्प्रेस हुईं। वो शांत रहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उन दोनों ने कुछ शब्दों से ज्यादा बात की होगी। रत्ना ने कहा कि उनके आलिया के साथ सीन्स नहीं थे, लेकिन वो बहुत ही ज्यादा फोकस रहती हैं। मुझे वो पसंद आईं।

आलिया भट्ट की बात करें तो वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विकी कौशल और रणबीर कपूर नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN