Home मनोरंजन समाचार सुनील दत्त ने इंजरी के बावजूद किया था ‘मुन्ना भाई MBBS’ का...

सुनील दत्त ने इंजरी के बावजूद किया था ‘मुन्ना भाई MBBS’ का यह सीन, दंग रह गए थे डायरेक्टर

42
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/25/1200x900/DSunil_1771995871943_1771995880802.jpg

Sunil Dutt and Sanjay Dutt: सुनील दत्त और संजय दत्त की केमिस्ट्री फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में लोगों को बहुत पसंद आई थी। लेकिन क्या आपको इस फिल्म के उस सीन के बारे में पता है जो कि सुनील दत्त ने बहुत तकलीफ के बावजूद किया था।

साल 2003 में आई फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ सुपरहिट रही थी। फिल्म में संजय दत्त और सुनीत दत्त की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। रियल लाइफ बाप-बेटे की इस जोड़ी को जब लोगों ने पर्दे पर इमोशनल अवतार में देखा तो हर किसी का दिल पसीज गया। सुनील दत्त का आखिर में संजय दत्त को वो जादू की झप्पी देने वाला जो सीन था, उसने हर किसी का दिल जीत लिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि यह सीन सुनील दत्त के लिए आसान नहीं था। वह इस सीन को वैसा नहीं कर पा रहे थे, जैसा डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इमैजिन किया था।

एक सीन के लिए लौट आए थे सुनील

फिल्म ‘संजू’ में राजकुमार हिरानी ने क्यों सुनील दत्त को एक हद से ज्यादा प्रोफेशनल इंसान के तौर पर दिखाया, इसकी एक वजह ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की शूटिंग के दौरान उनका तजुर्बा भी रहा था। एक इवेंट में बातचीत के दौरान राजकुमार हिरानी ने बताया, ‘जब हमने वो सीन शूट किया और बाद में जब वो एडिट होने गया तो मुझे लगा कि मुझे उस सीन का एक टेक और चाहिए। मैंने दत्त साहब को कॉल किया और कहा कि सर हम इस लोकेशन पर हैं, आखिरी दिन है। उन्होंने जवाब दिया कि मैं तो दिल्ली में हूं। मैंने कहा कोई बात नहीं। तो वो बोले- कोई बात नहीं, मैं आज शाम को लौट रहा हूं।’

दर्द के बावजूद किया था यह सीन

राजकुमार हिरानी ने बताया, ‘जब हमने शूटिंग शुरू की तो जब दत्त साहब संजू को गले लगा रहे थे तो उनका हाथ थोड़ा नीचे आ रहा था। तो मैंने उनसे कहा कि दत्त साहब बाहें खोलकर अच्छी तरह उसे (संजय) को गले लगाइए। लेकिन फिर भी उनका हाथ उतना ऊपर नहीं आ रहा था जितना मैं चाह रहा था। फिर संजू बाहर आया और मुझे एक कोने में ले गया। उसने मुझसे कहा- वो यह नहीं कर पाएंगे। उनका एक्सीडेंट हुआ था और उनका कंधा चोटिल हो गया है। लेकिन उन्होंने दूर खड़े होकर देख लिया और शायद समझ गए कि संजू मुझे क्या बता रहा है। उन्होंने कहा- सर मैं यह करता हूं। उन्होंने उस तकलीफ के बावजूद वो गले लगाने वाला सीन किया।

बॉक्स ऑफिस पर रही थी सुपरहिट

फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.2 रही थी और राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की थी। जाहिर है कि यह आज की 100 करोड़ से ज्यादा कमा लेने वाली फिल्मों जैसा नहीं था, लेकिन यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि इस फिल्म को बनाने में राजकुमार हिरानी ने महज 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN