Source :- LIVE HINDUSTAN
गर्म दूध में लहसुन और प्याज मिलाने का यह अजीब सा नुस्खा पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह देसी उपाय पेट की समस्याओं को कम करने और गट हेल्थ सुधारने में मदद कर सकता है।
घरेलू नुस्खों की दुनिया में कई ऐसे उपाय होते हैं, जो सुनने में अजीब लगते हैं लेकिन उनके फायदे चौंकाने वाले हो सकते हैं। गर्म दूध में लहसुन और प्याज मिलाने का यह नुस्खा भी कुछ ऐसा ही है, जिसे कई पारंपरिक तरीकों में पाचन सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।
आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोगों को गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं होने लगी हैं। ऐसे में यह आसान और नेचुरल उपाय गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। लहसुन और प्याज में मौजूद पोषक तत्व आंतों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, जबकि गर्म दूध शरीर को आराम देने का काम करता है। सही तरीके से इसका सेवन करने पर यह पाचन को सपोर्ट कर सकता है।
कैसे तैयार करें यह नुस्खा?
इस उपाय को बनाने के लिए एक कप गर्म दूध लें। उसमें एक पतली स्लाइस लहसुन की और एक स्लाइस प्याज की डालें। इसे करीब 10 मिनट तक ढककर रख दें, ताकि दोनों के गुण दूध में अच्छे से मिल जाएं। इसके बाद इसे छानकर धीरे-धीरे पिएं।
- लहसुन के फायदे: लहसुन में सल्फर कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने और पेट में मौजूद खराब बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकता है।
- प्याज है जरूरी: प्याज में प्रीबायोटिक फाइबर होते हैं, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। यह आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।
- दूध का रोल: गर्म दूध शरीर को आराम देता है और पेट को शांत करता है। यह मिश्रण को पीने में थोड़ा स्मूद बनाता है और कुछ लोगों के लिए यह आरामदायक भी महसूस होता है।
पाचन में कैसे करता है मदद?
लहसुन, प्याज और दूध का यह कॉम्बिनेशन गट बैलेंस को सुधारने में मदद कर सकता है। यह ब्लोटिंग (पेट फूलना) को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
अगर आपको लहसुन या प्याज से एलर्जी है, तो इस नुस्खे को अपनाने से बचें। कुछ लोगों को दूध से भी दिक्कत हो सकती है, इसलिए इसे लेने से पहले अपने शरीर की जरूरत को समझें।
क्या यह नुस्खा हर किसी के लिए सही है?
यह नुस्खा हर किसी के लिए जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आएगा या उनके शरीर पर इसका अलग असर हो सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही आजमाएं।
नोट: यह नुस्खा भले ही अजीब लगे, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आप प्राकृतिक तरीके से गट हेल्थ सुधारना चाहते हैं, तो इसे एक बार ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



