Home  लाइफस्टाइल समाचार सिर्फ नमक- जीरा डालने से नहीं बनती मसाला छाछ, नोट करें होली...

सिर्फ नमक- जीरा डालने से नहीं बनती मसाला छाछ, नोट करें होली की सही ट्रेडिशनल रेसिपी

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Masala Chaas Recipe : नाच-गाने और रंगों की मस्ती के बीच जब आप पुदीने और भुने जीरे की खुशबू से महकती हुई यह देसी मसाला छाछ मेहमानों को परोसेंगे, तो यकीन मानिए, हर कोई इसकी ताजगी का दीवाना हो जाएगा।

होली के दिन हवा में उड़ते गुलाल और हुड़दंग के बीच प्यास और थकान का लगना बेहद स्वाभाविक होता है। इस दिन लोग घर आए मेहमानों स्वागत गुझिया की मिठास और पकौड़ों का चटपटे स्वाद के साथ करते हैं। हालांकि गले को ठंडक और पेट को सुकून देने के लिए लोग ठंडाई और छाछ का स्वाद लेना पसंद करते हैं। लेकिन अकसर देखा जाता है कि लोग मसाला छाछ के नाम पर छाछ में नमक और जीरा डालकर परोस देते हैं। जो कि मसाला छाछ बनाने का सही तरीका तो बिल्कुल नहीं होता है। अपनी इस खबर में आज आपको बताते हैं मसाला छाछ बनाने का देसी और सही तरीका। मसाला छाछ गर्मियों के लिए एक बेहतरीन और ताजगी भरी ड्रिंक है। नाच-गाने और रंगों की मस्ती के बीच जब आप पुदीने और भुने जीरे की खुशबू से महकती हुई यह देसी मसाला छाछ मेहमानों को परोसेंगे, तो यकीन मानिए, हर कोई इसकी ताजगी का दीवाना हो जाएगा। यह न केवल आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखेगी, बल्कि त्योहार के भारी खाने को पचाने में भी जादू की तरह काम करेगी। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है मसाला छाछ।

मसाला छाछ बनाने के लिए सामग्री

एक चुटकी लाल मिर्च

आधा छोटा चम्मच पुदीना पाउडर

-1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर (भुना हुआ)

काला नमक स्वादानुसार

हरी मिर्च टुकड़ों में कटी हुई

धनिया पत्ती

बर्फ के टुकड़े

मसाला छाछ बनाने का तरीका

मसाला छाछ बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन या ब्लेंडर में 2 कप ताजा दही लेकर उसमें 3 से 4 कप ठंडा पानी डालें। अगर आप ज्यादा गाढ़ी छाछ पीना पसंद करते हैं तो उसमें पानी कम डालें। इसके बाद मसाला छाछ में रसोई में रखें कुछ मसाले मिलाएं। आप छाछ में 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक (यह आपके पाचन को अच्छा बनाए रखेगा), छाछ में हल्का तीखापन जोड़ने के लिए एक चुटकी लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच पुदीना पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डालें।

छाछ को मिक्स करें

छाछ के मिश्रण को सभी मसाले डालने के बाद मथानी से अच्छी तरह मथें या ब्लेंडर में डालकर 10-15 सेकंड के लिए तब तक चलाएं जब तक कि ऊपर झाग न बन जाए। तैयार छाछ में बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालें और अच्छी तरह मिलाएं। छाछ को परोसने से पहले गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर ऊपर से तैयार मसाला छाछ डालें।

मसाला छाछ का स्वाद बढ़ाएगा ये खास टिप- अगर आपके पास समय है, तो छाछ बनाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे मसालों का स्वाद छाछ में अच्छी तरह घुल मिल जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN