Home  लाइफस्टाइल समाचार सावधान! क्या आप भी खाते हैं इन 4 चीजों का रायता? ‘जहर’...

सावधान! क्या आप भी खाते हैं इन 4 चीजों का रायता? ‘जहर’ से कम नहीं हैं ये कॉम्बिनेशन

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आयुर्वेद की मानें तो हर चीज का रायता बनाकर खाना सही नहीं है। दरअसल कई ऐसे फूड कॉम्बिनेशन हैं, जो दही के साथ मिलने पर विरुद्ध आहार बन जाते हैं। ये धीरे-धीरे पाचन से ले कर पूरी सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं।

रायता एक पॉपुलर साइड डिश है, जो खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही बॉडी को भी काफी ठंडक देता है। खासतौर से गर्मियों में तो रायता खूब बनता है और इसका रिफ्रेशिंग टेस्ट भी सभी को काफी पसंद आता है। रायता कई तरह के बनते हैं, कभी प्याज का रायता, खीरे का रायता, बूंदी का रायता और यहां तक की लौकी का रायता भी। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो हर चीज का रायता बनाकर खाना सही नहीं है। दरअसल कई ऐसे फूड कॉम्बिनेशन हैं, जो दही के साथ मिलने पर विरुद्ध आहार बन जाते हैं। ये धीरे-धीरे पाचन से ले कर पूरी सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं। इसलिए गर्मियों में अगर आप भी रायता बनाकर खाने वाले हैं, तो ये जानना बेहद जरूरी है कि किन चीजों का रायता खाना बिल्कुल भी सही नहीं है।

खीरे का रायता बनाकर बिल्कुल ना खाएं

गर्मियों में खीरे का रायता काफी पसंद किया जाता है लेकिन आयुर्वेद की मानें तो खीरा और दही साथ में कभी नहीं खाने चाहिए। दरअसल इन दोनों की ही तासीर काफी ठंडी होती है, ऐसे में इसे खाने से कफ और बलगम बढ़ सकता है, जिससे साइनस कंजेशन की समस्या हो सकती है। खासतौर से जिन लोगों को पहले से ही सर्दी, खांसी, एलर्जी या साइनस की समस्या रहती है, उनके लिए खीरे का रायता परेशानी बढ़ा सकता है। गर्मियों में खीरे की जगह लौकी का रायता खाना एक अच्छा और हेल्दी विकल्प हो सकता है।

काफी हेवी होता है बूंदी का रायता

आयुर्वेद की मानें तो दही वैसे भी काफी हेवी होती है इसलिए इसके साथ फ्राइड फूड अवॉइड करना चाहिए। बूंदी के साथ दिक्कत ये है कि ये तेल या घी में डीप फ्राइड होती है, जिससे इसमें तेल और कैलोरी काफी ज्यादा होती हैं। दही के साथ ये कॉम्बिनेशन काफी भारी हो सकता है और बार-बार खाने पर वजन बढ़ने या पाचन धीमा होने की समस्या हो सकती है।

प्याज का रायता कभी नहीं खाना चाहिए

प्याज का रायता कई लोगों का फेवरिट होता है लेकिन सेहत के लिहाज से ये कॉम्बिनेशन अवॉइड ही करना चाहिए। दरअसल दही और प्याज दोनों की प्रकृति अलग होती है, जहां प्याज गर्म होती है वहीं दही ठंडक देने का काम करती है। जब इन दोनों चीजों को साथ खाया जाता है तो स्किन एलर्जी जैसे रैशेज, एक्जिमा और सोरायसिस की समस्या हो सकती है।

फलों का रायता नहीं बनाना चाहिए

कुछ लोग फलों का भी रायता बनाकर खाते हैं, लेकिन ये फूड कॉम्बिनेशन भी बिल्कुल सही नहीं है। आयुर्वेद के मुताबिक किसी भी तरह के फलों को दही के साथ नहीं मिलाना चाहिए। इन्हें एक साथ खाने से शरीर में अम (toxins) बनने की संभावना भी बढ़ जाती है। लंबे समय तक अगर आप फ्रूट रायता खा रहे हैं, तो कई तरह की एलर्जी और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी परेशानियों को बुलवा दे रहे हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN