Home  लाइफस्टाइल समाचार सारे रंग फीके हैं…रूठे पार्टनर को मनाने के लिए भेजें होली के...

सारे रंग फीके हैं…रूठे पार्टनर को मनाने के लिए भेजें होली के ये टॉप 10 ‘सॉरी’ मैसेज, रंगों सा खूबसूरत आएगा जवाब

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Holi Love Wishes 2026 For Upset Partner : रूठना-मनाना तो प्यार का हिस्सा है, लेकिन होली के बहाने पुरानी शिकायतों को मिटाकर एक नई शुरुआत की जा सकती है। एक प्यारा सा संदेश उनकी नाराजगी को चुटकियों में हवा कर सकता है और आपके रिश्ते में फिर से वही चुलबुलापन वापस ला सकता है।

Romantic Holi Messages For Upset Partner : होली 2026 सिर्फ मौज-मस्ती और रंगों से जुड़ा त्योहार नहीं है, यह खास पर्व आपसी बैर को भुलाकर एक दूसरे को प्यार से गले लगाने का भी त्योहार है। अगर इस होली किसी वजह से आपका पार्टनर आपसे थोड़ा सा खफा हो गया हैं, तो उसे मनाने के लिए गुलाल के साथ ये खूबसूरत होली लव मैसेज और रोमांटिक होली संदेश भेजें। रूठना-मनाना तो प्यार का हिस्सा है, लेकिन होली के बहाने पुरानी शिकायतों को मिटाकर एक नई शुरुआत की जा सकती है। एक प्यारा सा संदेश उनकी नाराजगी को चुटकियों में हवा कर सकता है और आपके रिश्ते में फिर से वही चुलबुलापन वापस ला सकता है।

प्यार भरे ‘सॉरी’ वाले होली मैसेज

1- पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, मुबारक हो तुम्हें होली का त्योहार! अब मान भी जाओ मेरी जान, मत करवाओ इतना इंतजार।

2-सारे रंग फीके हैं तुम्हारे बिना, इस होली बस तुम्हारा साथ चाहिए। पुरानी बातें भूलकर जाओ, फिर से वही पुरानी वाली बात चाहिए।

3- गुलाल का रंग तो धुल जाएगा, पर मेरा प्यार कभी नहीं धुलेगा। इस होली अपनी नाराजगी को भी रंगों के साथ बहा दो।

आई लव यू!

4- इस बार की होली पर मुझे कोई रंग नहीं चाहिए, बस तुम्हारा वो मुस्कुराता हुआ चेहरा चाहिए।

क्या मुझे मेरा वो पुराना पार्टनर वापस मिल सकता है?”

5-गलती मेरी थी, सजा तुम्हें मिल रही है। इस होली पर गुलाल के साथ मेरा ‘सॉरी’ भी कुबूल कर लो।

होली पर पार्टनर को मनाने का शायराना और रोमांटिक अंदाज

6-रंगों के इस उत्सव में, मैं तुम्हारे चेहरे पर प्यार का रंग लगाना चाहता हूं। रूठना छोड़ो और गले लग जाओ, क्योंकि ये दिन फिर नहीं आने वाला।

7-तुम्हारे बिना होली अधूरी है, जैसे बिना रंगों के त्यौहार। लौट आओ और इस बेरंग जिंदगी में खुशियां भर दो।

8-मलाल न रखो दिल में कोई, होली का दिन है खुशियां मनाने का। चलो मिटा दें सारी दूरियां, यही तो वक्त है करीब आने का।

9-होली की असली मिठास गुझिया में नहीं, तुम्हारे साथ बिताए लम्हों में है। क्या हम इस होली को फिर से यादगार बना सकते हैं?

10-सबसे प्यारा रंग तुम्हारा साथ है, सबसे हसीन रंग तुम्हारी मुस्कान। चलो इस होली पर फिर से एक हो जाएं, मेरी जान।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN