Home मनोरंजन समाचार सलीम खान का हालचाल लेने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे शाहरुख खान, ब्रेन हेमरेज...

सलीम खान का हालचाल लेने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे शाहरुख खान, ब्रेन हेमरेज के बाद हुए थे एडमिट

39
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/21/1200x900/Screenshot_2026-02-21_222306_1771692798443_1771692803338.png

सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 5 दिनों से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अब उनसे मिलने शाहरुख खान अपनी सिक्योरिटी के साथ हॉस्पिटल पहुंचे हैं। एक्टर की गाड़ी को हॉस्पिटल के अंदर जाते देखा गया। कुछ दिन पहले संजय दत्त भी आए थे।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता स्क्रीन राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में पिछले पांच दिनों से भर्ती हैं। उन्हें ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद हॉस्पिटल लाया गया था। सलमान खान लगातार हॉस्पिटल के चक्कर काटते हुए देखे जा रहे थे। अब शाहरुख खान भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। हाल में शाहरुख की कार सिक्योरिटी के साथ हॉस्पिटल के अंदर जाते हुए देखी गई है। शाहरुख खान अपने कई इंटरव्यू में सलीम खान से अपना खास रिश्ता बता चुके हैं। ऐसे में जब सलीम खान की तबीयत बिगड़ी तो अब वक्त निकाल कर शाहरूख हॉस्पिटल हालचाल लेने पहुंच गए।

सलीम खान से मिलने पहुंचे शाहरुख खान
इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शाहरुख खान की कार सिक्योरिटी के साथ हॉस्पिटल के अंदर जाती दिख रही है। शाहरुख खान, सलीम खान की तबीयत के बारे में पूछने के लिए पहुंचे हैं।

5 दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे सलीम खान

17 फरवरी की सुबह सलीम खान अपने फैमिली डॉक्टर के साथ हॉस्पिटल पहुंचे थे। बाद में लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने जानकारी दी थी कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसे बिना सर्जरी के ठीक किया गया। उनका ब्लड फ्रेशर बढ़ा हुआ था। डॉक्टर ने ये भी बताया कि सलीम खान पर डीएसए प्रोसीजर भी किया गया था। इस प्रोसीजर से उनकी नसों की जांच की गई । आज उन्हें हॉस्पिटल में पांचवा दिन है।

परिवार के अलावा दोस्त यार भी पहुंचे हॉस्पिटल

सलीम खान के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद खान परिवार के सदस्य सलमान, अरबाज, अर्पिता, अलवीरा, सलमा, हेलेन, आयुष हॉस्पिटल पहुंचे थे। बाद में परिवार के करीबी दोस्तों जीशान सिद्दीकी, संजय दत्त भी सलीम खान का हालचाल लेने हॉस्पिटल के बाहर नजर आए। बता दें, सलीम खान 90 साल के हैं और उम्र के इस पढ़ाव में भी हर दिन वॉक करते हैं। सलमान ने अपने पिता की डाइट के बारे में भी बताया था कि वो इस उम्र में भी अच्छा खाना खाते हैं। सलीम खान फिलहाल रिकवरी स्टेज से गुजर रहे हैं। उन्हें जल्द हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN