Home मनोरंजन समाचार सलमान खान को कैसे हैंडल करते हैं प्रियदर्शन? कहा- आप उनसे जो...

सलमान खान को कैसे हैंडल करते हैं प्रियदर्शन? कहा- आप उनसे जो भी कहोगे, वो उसका उलटा करेंगे

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/SalMk_1775046674284_1775046680339.jpg

प्रियदर्शन ने कहा कि उनकी साइकोलॉजी की पढ़ाई उन्हें अलग-अलग और जटिल स्वभाव के एक्टर्स के साथ तालमेल बैठाने में काफी मदद करती है।

लीजेंडरी डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक स्टार्स के साथ काम किया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने का अपना अनुभव बताया। प्रियदर्शन ने कहा कि सलमान खान के साथ काम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सलमान जैसे बड़े सितारों को ‘डिप्लोमैटिक एरोगेंस’ के साथ हैंडल करना पड़ता है। प्रियदर्शन ने कहा कि अगर आप सलमान को सीधे तौर पर कुछ करने के लिए कहेंगे, तो वह ठीक उसका उलटा करेंगे। उनका मानना है कि ऐसे कलाकारों से काम करवाने के लिए यह जरूरी है कि वे आपको एक इंसान के तौर पर पसंद करें।

सलमान-गोविंदा के साथ काम करना अचीवमेंट

इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ के लिए सुर्खियों में बने हुए प्रियदर्शन ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक सलमान खान और गोविंदा जैसे स्टार्स को सेट पर वक्त से बुलाना रहा है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने अपनी फिल्म ‘क्योंकि’ की शूटिंग के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि रोमानिया में शूटिंग के दौरान सलमान उनके प्रति बहुत ही स्वीट और पोलाइट थे। प्रियदर्शन ने एक हालिया मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि सलमान ने उनसे मजाक में कहा, ‘गुरू, अगली बार जब हम साथ काम करेंगे, तो मैं रात 10 बजे के बजाय रात 1 बजे आऊंगा।’

सलमान खान ने प्रियदर्शन से किया था यह मजाक

प्रियदर्शन ने कहा कि उनकी साइकोलॉजी की पढ़ाई उन्हें अलग-अलग और जटिल स्वभाव के एक्टर्स के साथ तालमेल बैठाने में काफी मदद करती है। बात जब एक्टर्स के साथ काम करने की आती है तो अक्षय खन्ना को भी एक मुश्किल एक्टर माना जाता है, लेकिन प्रियदर्शन ने उनके साथ बिना किसी परेशानी के 7-8 फिल्में की हैं। उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद टैलेंटेड हैं और उन्होंने ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों में बिल्कुल अलग-अलग तरह के किरदार बखूबी निभाए हैं।

अमिताभ ने एक्टर्स के बारे में कही थी यह गहरी बात

इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ पुरानी याद का जिक्र करते हुए कहा कि बिग बी ने एक बार उनसे कहा था कि ‘एक्टर्स भिखारी होते हैं, वो चुनाव नहीं कर सकते।’ इस नजरिए के साथ प्रियदर्शन हमेशा अपने एक्टर्स को बेहतरीन काम देने की कोशिश करते हैं और उनके हुनर का पूरा इस्तेमाल करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN