Home विश्व समाचार समलैंगिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा? खुफिया इनपुट पर क्या...

समलैंगिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा? खुफिया इनपुट पर क्या था ट्रंप का रिएक्शन

27
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई कई मौकों पर लंदन गए और उन्होंने अपना इलाज करवाया। खुफिया सूत्रों ने यह भी कहा है कि यही वजह है कि मोजतबा ने देर से शादी की।

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की निजी जिंदगी को लेकर हैरतअंगेज दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह खुफिया इनपुट दी गई है कि मोजतबा खामेनेई गे यानी समलैंगिक हैं। इस इनपुट पर ट्रंप की प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप को हाल ही में हुई एक ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह गोपनीय ब्रीफिंग पिछले हफ्ते हुई थी और अमेरिकी अधिकारियों ने मोजतबा से जुड़े इस सनसनीखेज दावे का खुफिया आकलन भी किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि यह जानकारी सुनते ही ट्रंप अपनी हंसी रोक नहीं पाए। इसमें कहा गया, “जब ट्रंप को इस खुफिया जानकारी के बारे में बताया गया, तो वे हैरान रह गए और जोर से हंस पड़े।” रिपोर्ट में यह भी जोड़ा गया कि कमरे में मौजूद अन्य लोगों ने भी इस जानकारी पर मजे लेते हुए प्रतिक्रिया दी। बता दें कि ईरान में समलैंगिकता गैर-कानूनी है और देश के कानूनों के तहत इसके लिए कड़ी आपराधिक सजा हो सकती है।

कितनी विश्वसनीय है जानकारी?

रिपोर्ट में बताया गया है कि खुफिया विभाग से जुड़े दो अधिकारियों और वाइट हाउस के करीबी एक व्यक्ति ने बताया कि अमेरिकी जासूसी एजेंसियां ​​इस जानकारी को विश्वसनीय मानती हैं। एक सूत्र ने बताया कि यह खुफिया जानकारी सरकार के सबसे सुरक्षित स्रोतों में से एक से प्राप्त की गई थी। एक अन्य सूत्र के हवाले से कहा गया, “यह तथ्य कि इस जानकारी को इतने उच्च स्तर तक पहुंचाया गया, यह दर्शाता है कि इस पर कुछ हद तक भरोसा किया जा रहा है।”

मोजतबा को लेकर दावे

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हवाले से बताया गया है कि मोजतबा का एक ऐसे व्यक्ति के साथ लंबे समय तक रिश्ता रहा, जो बचपन में उसे पढ़ाया करता था। सूत्रों ने बताया कि यह रिश्ता कई सालों तक चला। इतना ही नहीं, यह भी दावा है कि मोजतबा ने अपनी देखरेख करने वाले पुरुषों के साथ भी आक्रामक तरीके से यौन संबंध बनाने की कोशिशें की। हालांकि इस दावे को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किए गए।

UK जाकर करवाया इलाज?

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई कई मौकों पर लंदन गए और उन्होंने अपना इलाज करवाया। खुफिया सूत्रों ने यह भी कहा है कि यही वजह है कि मोजतबा ने देर से शादी की। यह रिपोर्ट्स भी हैं कि मोजतबा इंफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे थे और वेलिंगटन और क्रॉमवेल अस्पतालों में तीन बार लंबे समय तक रुककर इसका इलाज करवाया था। लीक हुई राजनयिक फाइल में कहा गया है, “मोजतबा के परिवार को उनसे जल्द ही संतान होने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए चार बार UK जाना पड़ा। दो महीने वहां रुकने के बाद उनकी पत्नी गर्भवती हुईं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN