Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/samayr_1776866297241_1776866300950.jpgसमय रैना का कमबैक में सबने बड़े जोर-शोर से स्वागत किया था और अब समय ने अपने उस स्टैंडअप से एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सबको हैरान कर दिया है।
समय रैना ने कुछ दिनों पहले समय रैना स्टिल लाइव से कमबैक किया था। इसे काफी पसंद किया गया था और कई ने समय की तारीफ भी की थी। सोशल मीडिया पर समय के लिए कई लोगों ने पोस्ट किए। अब इसी बीच समय के नाम ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे जानकर उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे।
सबसे ज्यादा यूट्यूब कॉमेडी स्पेशल वीडियो
समय रैना स्टिल अलाइव सबसे ज्यादा यूट्यूब कॉमेडी स्पेशल रहा वर्ल्डवाइड। समय ने खुद इस क्लेम का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। समय ने ग्रोक एआई के साथ इंटरैक्शन का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने पूछा कौनसा सबसे ज्यादा यूट्यूब कॉमेडी स्पेशल वीडियो है ग्लोबली तो इस पर जवाब आया समय रैना स्टिल अलाइव।
अब तक कितने हुए हैं व्यूज और लाइक्स
बता दें कि ये स्पेशल वीडियो 7 अप्रैल को यूट्यूब पर अपलोड हुआ था। आज यानी 22 अप्रैल तक इसके 53.95 मिलियन व्यूज हैं यूट्यूब पर। वहीं 3.8 मिलियन लाइक्स हैं और 2 लाख से ज्यादा कमेंट्स।
समय ने बयां किया था दर्द जो उस दौरान झेला
समय ने उस दौरान कहा था, ‘मैं आज ऐसा इसलिए हूं क्योंकि पहले मैं एक डेडबॉडी की तरह था। मेरे पास वीडियोज हैं उस समय के जब मैं बिल्कुल बेकार सिचुएशन में था। दुनिया से अलग था। बस हंसते हुए लोगों को देखता और खुद टूटा हुआ था। मैं रोता रहता था उस समय और काफी डिमोटिवेटेड था। कमरे में लेटा पड़ा रहता था।’
समय ने यह भी बताया कि कैसे उस दौरान उनके पैरेंट्स ने काफी कुछ सहा और उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ा। समय ने फिर कॉन्ट्रोवर्सी के पीक पर लिखना शुरू किया। इसके बाद वह आज यहां पहुंच पाए।
समय को था डर कर्ज में ना डूब जाऊं
वह बोले थे, ‘मेरे कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप पर थे और मैंने कई ऐड शूट किए थे, लेकिन वे अपने पैसे मांगने लगे वापस। मैंने बुक माय शो से एक डील साइन की थी जहां उन्होंने मुझे एंडवास दिया था पूरे टूर का। सारा पैसा इन्वेस्ट कर दिया गया था। मैं काफी डरा हुआ था। मुझे समझ ही नहीं आता था कि क्या करूं। मुझे पता था कोई ब्रांड नहीं आएगा मेरे साथ। मेरा सबसे बड़ा डर था कि कहीं मैं कर्जे में ना डूब जाऊं जैसे अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था।’
क्या थी वो कॉन्ट्रोवर्सी
फरवरी 2025 में समय के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखिजा के एपिसोड में रणवीर ने एक ऐसा सवाल कर दिया था जिस पर बवाल हो गया था। इसके बाद समय, रणवीर, आशीष और अपूर्वा के खिलाफ कई शिकायत दर्ज हुई थी।
समय को वो शो यूट्यूब से हटाना पड़ा था। रणवीर ने माफी भी मांगी थी सोशल मीडिया पर और फिर मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को अपने पॉडकास्ट करने की जिम्मेदारी दी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


