Home मनोरंजन समाचार समय रैना के वीडियो के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने कसा तंज, बोले-...

समय रैना के वीडियो के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने कसा तंज, बोले- अब मेरा टाइम है

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/12/1200x900/samay_ranveer_12_04_1775964568637_1775964572556.png

Ranveer Reacts to Samay’s Video: समय रैना के स्टिल अलाइव वाले वीडियो पर रणवीर इलाहाबादिया का रिएक्शन आया है। जब रणवीर से समय के वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कौन समय? 

रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के स्टिल अलाइव वाले वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्टिल अलाइव वीडियो में समय रैना ने पिछले साल इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर हुए विवाद के बारे में बात की थी। उन्होंने इसी वीडियो में कहा कि रणवीर की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ खराब हो गई। अब रणवीर ने समय के बारे में बात करते हुए कहा- समय…कौन समय? क्या समय? दरअसल, इंडियाज गॉट लैटेंट में जो विवाद हुआ था वो रणवीर इलाहाबादिया के सवाल पर ही हुआ था।

समय रैना का नाम सुनकर क्या बोले रणवीर इलाहाबादिया?

शनिवार को रणवीर इलाहाबादिया पैपराजो शैलेश पांडे के वीडियो में नजर आए थे। वीडियो में शैलेश रणवीर की तारीफ कर रहे होते हैं कि तभी रणवीर उनसे कहते हैं- हम दोनों का समय चल रहा है…इसके बाद जब वीडियो में समय रैना का जिक्र होता है तब रणवीर व्यंगात्मक तरीके से कहते हैं- समय…कौन समय? क्या समय? हमारा टाइम। ये हामारा टाइम है। अब मेरा टाइम है।

समय के स्टिल अलाइव वीडियो पर रणवीर का तंज

इसके अलावा भी रणवीर का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर कहते हैं- तारीफें तो सुनाई दे रही हैं…तारीफ हम तक पहुंच जाती है। जितनी ज्यादा पॉजिटिविटी आप अंदर रखोगे, उतनी ज्यादा आप अट्रैक्ट करते हो। मैंने बहुत मजाक किया भी है…अच्छे ह्यूमर। मुस्कुराते रहना चाहिए।

समय रैना ने अपने वीडियो में क्या-क्या कहा?

समय रैना ने अपने 1 घंटे 21 मिनट के वीडियो में पूरे विवाद के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे जब ये पूरा विवाद हुआ तब वो भारत में नहीं थे। उनके एडिटर को अरेस्ट कर लिया गया था और कम से कम 20 पुलिसवाले लेटेंट के एपिसोड देख रहे हैं। समय ने बताया था कि इसके बाद ही उन्होंने लेटेंट के सारे एपिसोड्स डिलीट कर दिए थे।

अपूर्वा का किया बचाव

इसी वीडियो में समय रैना ने अपने अंदाज में समझाया था कि क्यों रणवीर के सवाल पूछने पर बवाल हो गया था। समय ने बताया था कि रणवीर की छवि काफी क्लीन है ऐसे में जब सवाल उन्होंने पूछा तो लोगों को हैरानी हुई और इस बात पर ज्यादा बवाल हो गया। समय ने कहा कि रणवीर की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ खराब हो गई। हालांकि, वीडियो में समय ने ये भी कहा कि रणवीर की भी इस पूरे विवाद में कोई गलती नहीं है।समय रैना वीडियो में अपूर्वा का बचाव करते भी नजर आए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN