Home  लाइफस्टाइल समाचार शेफ विकास खन्ना की 5 मिनट वाली पाइनएप्पल करी हुई वायरल, आप...

शेफ विकास खन्ना की 5 मिनट वाली पाइनएप्पल करी हुई वायरल, आप भी कर सकते हैं ट्राई

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Chef Vikas Khanna Pineapple Curry Recipe : झटपट बनने वाली इस रेसिपी को बनने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है। आप सोच रहे होंगे भला, ऐसी कौन सी रेसिपी है, तो आपको बता दें, इस रेसिपी का नाम ‘पाइनएप्पल करी’ (Pineapple Curry) है। जिसे मास्टरशेफ फेम ओइन्द्रिला बाला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अपनी कुकिंग को शॉर्ट और टेस्टी बनाने के लिए घर की महिलाएं अकसर कई फेमस शेफ को फॉलो करती हैं। हो सकता है आपका भी कोई पसंदीदा शेफ हो। जिसकी रेसिपी फॉलो करके आपने कई बार परिवार के लोगों का दिल जीता हो। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक फेमस शेफ विकास खन्ना की करी रेसिपी काफी वायरल हो रही है। इस करी रेसिपी की खासियत यह है कि जब लोग रसोई में पहुंचकर क्या बनाना है, यह सोच रहे होते हैं, तब तक यह बनकर तैयार भी हो जाती है। जी हां, झटपट बनने वाली इस रेसिपी को बनने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है। आप सोच रहे होंगे भला, ऐसी कौन सी रेसिपी है, जो सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है-तो आपको बता दें, इस रेसिपी का नाम ‘पाइनएप्पल करी’ (Pineapple Curry) है। जिसे मास्टरशेफ फेम ओइन्द्रिला बाला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम समय में कुछ ‘रॉयल’ और अलग ट्राई करना चाहते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है ये 5 मिनट रेसिपी।

वायरल पाइनएप्पल करी की खासियत

यह करी रेसिपी दक्षिण भारतीय (South Indian) स्वाद से प्रेरित है, जिसमें अनानास की मिठास और मसालों का तीखापन एक लाजवाब संतुलन बनाता है।

वायरल पाइनएप्पल करी बनाने की तरीका

पाइनएप्पल करी बनाने के लिए सबसे पहले पाइनएप्पल को हल्दी, नमक, लाल मिर्च और बारीक कटी हरी धनिया से अच्छी तरह मेरिनेट करके अलग रख दें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करके उसमें राई, अदरक- लहसुन बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं।

नारियल का जादू: इस रेसिपी का असली स्वाद गाढ़ा नारियल का दूध बढ़ाता है। जिसमें पककर अनानास हल्का नरम हो जाता है। तो इसके बाद पैन में नारियल का दूध डालकर पकाएं। साथ ही करी में हल्दी और एक चम्मच चावल का आटा डालें। थोड़ी देर करी को पकाने के बाद उसमें नमक और नींबू डाले।

फाइनल टच : इसके बाद पाइनएप्पल करी में एक उबाल आने दें। इस बात का खास ख्याल रखें कि करी को ज्यादा देर न पकाएं वरना नारियल का दूध फट सकता है। ऊपर से थोड़ा सा गुड़ या चीनी डालने से खट्टा-मीठा स्वाद उभर कर आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN