Home मनोरंजन समाचार शूटिंग के दौरान हुई थी यह अजीब घटना, लड़के ने मनोज बाजपेयी...

शूटिंग के दौरान हुई थी यह अजीब घटना, लड़के ने मनोज बाजपेयी को जड़ दिया जोरदार थप्पड़

28
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/17/1200x900/MBP_1773755893207_1773755901021.jpg

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बताया कि कैसे उन्हें कई बार शूटिंग के दौरान ऐसे अजीब वाकये फेस करने पड़ते हैं, जिनके लिए कोई भी तैयार नहीं होता। कुछ ऐसी ही घटना उनके साथ फिल्म ‘गली गुलियां’ के दौरान हुई थी।

लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक शख्स ने उन्हें जोर से हिट कर दिया था। मनोज बाजपेयी की साल 2017 में आई फिल्म ‘गली गुलियां’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास जादू नहीं चला पाई, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे खूब सराहा। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में थी, जो अपने इलाके में हो रहा कुछ ऐसा नोटिस करता है, जिसे उसका दिमाग नजरअंदाज नहीं कर पा रहा है। चाइल्ड अब्यूज के बारे में बात करती इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक अजीब वाकया मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में बताया।

शूटिंग के दौरान हुई थी यह अजीब घटना

मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘ऐसी-ऐसी हरकतें हुई जो आपको हंसा भी देती है। एक सुनसान सी गली थी उसको लॉक किया गया और जो दरवाजे से लोग बाहर निकलते रहते हैं उनको भी कहा गया कि भाई रुक जाइए। हम लोग शॉट ले रहे हैं। तो एक लड़का अचानक बीच से निकला वो करीब 21-22 साल का वो लड़का था। वो बिना किसी की बात सुने हुए अचानक से मेरी तरफ चलने लगा और उसने कहा कि मुझे जाना है काम से।’ लेकिन इसके आगे जो हुआ, इसकी मनोज बाजपेयी को बिलकुल उम्मीद नहीं थी।

मनोज बाजपेयी को मारा जोरदार थप्पड़

द फैमिली मैन फेम एक्टर ने बताया, ‘वो बोला कि मैं तो जाऊंगा आपको जो करना है कर लीजिए। तो हमने भी कहा कि भाई जाओ अब इतना दादागिरी करोगे तो क्या करेंगे, तुम्हारी गली है जाइए आज। जब वो निकल के जा रहा था, तो जाते-जाते मेरे बगल से गुजरा और मेरे बटक (हिप) पर उसने जोर से मारा। वो फ्रस्ट्रेशन में आ गया था कि मुझे इस एक्टर से मिलने नहीं दिया जा रहा है और मैं कुछ करूं चाहे नहीं करूं लेकिन इसको मारूंगा जरूर।’ मनोज बाजपेयी ने बताया कि ऐसी कई घटनाएं फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थीं।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे मनोज बाजपेयी?

वर्क फ्रंट की बात करें तो वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी का नाम फिल्म ‘भागम भाग 2’ को लेकर लिया जा रहा है। इससे पहले पिछले दिनों वह अपनी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। यह फिल्म इसके टाइटल को लेकर काफी चर्चा में रही। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक बेईमान पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, लेकिन फिल्म अपने टाइटल की वजह से रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN