Home मनोरंजन समाचार शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें का गाना चाइनीज स्टाइल में सुना? वायरल...

शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें का गाना चाइनीज स्टाइल में सुना? वायरल वीडियो से इंडिया में लगे ठहाके

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/01/1200x900/ankhe_khuli_ho_ya_ho_band_song_1777651595338_1777651595452.jpg

मोहब्बतें फिल्म के गाने आंखें खुली हों या हों बंद के कई चाइनीज वर्जन्स बन चुके हैं। अब एक वीडियो वायरल है जिस पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं साथ में लिरिक्स डिकोड करने की कोशिश कर रहे हैं।

शाहरुख खान ग्लोबल स्टार हैं इसमें कोई शक नहीं। उनकी फिल्में इंडिया के बाहर खूब पसंद की जाती हैं। गाने भी पॉप्युलर हैं। खासतौर पर मोहब्बतें फिल्म का गाना ‘आंखें खुली हों या हों बंद’। यह गाना चीन के लोगों को बहुत पसंद आया और इंटरटेन पर कई वर्जन्स पड़े हैं। चीन के कई टिकटॉकर्स और सिंगर ने शाहरुख का यह गाना गा चुके हैं। रीसेंटली एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। यह वीडियो पुराना हे लेकिन एक बार फिर से सर्कुलेट हो रहा है.

वायरल हो रही है क्लिप

इंस्टाग्राम पर किसी ने ये वीडियो शेयर किया है। इस पर लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं। इस पर हेडिंग दी गई है, भारत के लोग चाइनीज फूड के साथ जो करते हैं, वही चीन के लोग भारतीय गानों को साथ कर रहे हैं। वीडियो पर फनी कमेंट्स हैं, वहीं कुछ लोग लड़की की कोशिश की तारीफ भी कर रहे हैं। क्लिप पुरानी है, यह यूट्यूब पर भी शेयर की गई है लेकिन वायरल हो रही है।

क्लिप देखकर क्या बोले लोग

क्लिप में लड़की गाने के साथ डांस भी कर रही है। लिरिक्स में चाइनीज एक्सेंट है तो गाना बदला लग रहा है। कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में नई लिरिक्स भी लिखी है। एक कमेंट है,आंकें कुड़ी को याको बल डीदारपूका कोताकेकैसे कहूं में ओ याला ए प्यार कैसे कोताके। एक ने लिखा है, जो गाना था वो भी भूल गया। एक ने सपोर्ट में लिखा है, प्लीज उसे हेट मत दीजिए, वह इंडियन नहीं है तो प्रननसिएशन ऐसा है लेकिन गाना बहुत-बहुत अच्छा है। सपोर्ट में एक और कमेंट है, ‘भाई लोग माना की उसे हिंदी शब्दों की समझ नहीं है और प्रोननसिएशन ठीक नहीं है पर सुर बहुत ही अच्छा है लय को पकड़ रखे है।’ एक ने लिखा है, ये बिल्कुल वैसा है कि जैसे मैं कोरियन गाना गाऊं और कोरियन सुनें तो ऐसे ही रिएक्ट करेंगे। एक ने लिखा है, चीन कुछ नहीं छोड़ता, ये भी कॉपी कर लिया।

किसने लिखा है गाना

मोहब्बतें फिल्म के इस गाने को आनंद बख्शी ने लिखा है। इसे जतिन-ललित ने म्यूजिक दिया है और सिंगर लता मंगेशकर और उदित नारायण हैं। YRF के यूट्यूब चैनल पर 11 साल पहले अपलोड इस गाने को 617 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने पर 3.1 मिलियन व्यूज हैं और 69,549 कमेंट्स हैं। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या रॉय और अमिताभ बच्चन लीड रोल्स में हैं। साथ में उदय चोपड़ा, जिमी शेरगिल, जुगल हंसराज, प्रीति झिंगियानी, शमिता शेट्टी और किम शर्मा भी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN