Home  लाइफस्टाइल समाचार शादी-ब्याह में लहंगा पहन रहीं तो सीख लें दुपट्टा लेने के ये...

शादी-ब्याह में लहंगा पहन रहीं तो सीख लें दुपट्टा लेने के ये 5 ट्रेंडी तरीके, इमेज कोच ने बताए टिप्स!

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Lehenga Draping Styles: ड्रेपिंग के दो-चार स्टाइल ही ज्यादा पॉपुलर हैं, जो सभी ट्राई करते हैं। अगर आपको सबसे अलग दिखना है तो ट्रेंडी ड्रेप ट्राई कर सकती हैं। पूरा लुक और भी खास बन जाएगा।

शादी-ब्याह हो या फेस्टिव सीजन, लहंगा एक एवरग्रीन आउटफिट है। खासतौर से किसी खास फंक्शन के लिए तो लहंगे से बेहतरीन कोई दूसरा ऑप्शन ही नहीं। खैर, ये बात तो आप भी मानेंगी की असली गेम चेंजर तो दुपट्टा होता है। भले ही आप कितना भी महंगा और डिजाइनर लहंगा ले लें, अगर दुपट्टा सही से ड्रेप नहीं किया है तो लुक फीका ही लगेगा। वहीं अगर आप दुपट्टा ड्रेपिंग थोड़ी हटकर करें तो पूरा लुक और भी खास बन जाता है। हालांकि ड्रेपिंग के दो-चार स्टाइल ही ज्यादा पॉपुलर हैं, जो सभी ट्राई करते हैं। अगर आपको सबसे अलग दिखना है तो ट्रेंडी ड्रेप ट्राई कर सकती हैं। इमेज कंसल्टेंट साक्षी जेठवानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही 5 लेटेस्ट ड्रेप शेयर किए हैं, जो लहंगे के साथ आप ट्राई कर सकती हैं।

ड्रेप स्टाइल 1: रिस्ट पिन ड्रेप

लहंगे में अलग दिखना दिखना चाहती हैं तो ये सिंपल सा ड्रेप ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले दुपट्टे को अपने शोल्डर पर पिन कर लें, फिर इसका एक कॉर्नर लें और अपनी रिस्ट यानी कलाई पर पिन कर लें। बहुत ही सिंपल ड्रेप है लेकिन उतना ही स्टाइलिश भी। इमेज कोच कहती हैं कि इस ड्रेप में जब आप मूव करेंगी तो काफी ड्रैमेटिक इफेक्ट क्रिएट होगा।

ड्रेप 2: केप स्टाइल ड्रेप ट्राई करें

केप स्टाइल ड्रेप आजकल काफी ट्रेंड में है। इसके लिए अपने दुपट्टे को शोल्डर पर बराबर स्प्रेड करें, फिर उसे केप की तरह कैरी करें। एक्सपर्ट कहती हैं कि ये ड्रेप कॉकटेल नाइट और रिसेप्शन पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा।

ड्रेप 3: बेल्टेड स्टाइल दुपट्टा

ये ड्रेप स्टाइल सिंपल भी है और काफी स्टाइलिश भी। इसके लिए दुपट्टे को वर्टिकली ड्रेप करें फिर ऊपर से एक बेल्ट कर दें। ये एक फ्यूजन लुक देता है, जो देखने में काफी क्लासी लगता है। अगर आप रेक्टेंगल बॉडी टाइप हैं, तब तो ये ड्रेप एकदम ही परफेक्ट रहेगा।

ड्रेप 4: ट्रेडिशनल स्ट्रेट स्टाइल

लहंगे में रॉयल लुक चाहती हैं तो ये ड्रेप स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए जिस तरह साड़ी के साथ सीधा पल्लू लेती हैं, वैसे ही लहंगे के साथ लेना है। ये बहुत ही क्लासी लगता है। किसी वेडिंग को अटेंड कर रही हैं, तो ये ड्रेप आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

ड्रेप 5: डबल दुपट्टा स्टाइल ड्रेप

कुछ अलग ट्राई करना है तो डबल दुपट्टा स्टाइल ड्रेप ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए एक दुपट्टे को ट्रेडिशनल स्टाइल में सिर पर कैरी करें और दूसरे दुपट्टे को प्लीटेड स्टाइल में कैरी करें। अगर आप एक ब्राइड हैं या कोई ग्रैंड वेडिंग फंक्शन अटेंड कर रही हैं, तो ये ड्रेप ट्राई कर सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN