Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/23/1200x900/rashmika_vijay_01_02_1769932368681_1769932372717_1771822474152.pngफाइनली कपल ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है और इसको लेकर खास फैसला भी लिया है। कपल ने अपनी शादी को ‘विरोश’ (VIROSH) नाम दिया है। ऐसे में कपल राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी के लिए हैदराबाद से निकल चुके हैं।
साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी वक्त से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। ऐसे में बीते दिनों रश्मिका और विजय ने फाइनली अपनी शादी को ऑफिशियल कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फाइनली कपल ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है और इसको लेकर खास फैसला भी लिया है। कपल ने अपनी शादी को ‘विरोश’ (VIROSH) नाम दिया है। ऐसे में कपल राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी के लिए हैदराबाद से निकल चुके हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है।
एयरपोर्ट पर दिखे ‘विरोश’
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बीती रात अपनी-अपनी टीमों के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि, वो एक साथ ट्रैवल नहीं कर रहे थे, लेकिन टाइमिंग से पता चल रहा था कि वे उदयपुर में वेडिंग वेन्यू के रास्ते में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी उदयपुर में होगी, जो शहर से लगभग 25 किलोमीटर बाहर सुंदर अरावली में है।
लुक है चर्चा में
विजय और रश्मिका का एयरपोर्ट लुक इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। इस दौरान दोनों का बॉसी लुक काफी वायरल हो रहा है। एक्टर ने ब्लैक लेदर की जैकेट के साथ मैचिंग लूज पैंट और कैरी किया। इसे उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ टीमअप किया। साथ ही विजय ने ब्लैक कलर के सन ग्लासेस लगाए और हाथ में एक बैग पकड़ा हुआ है। वहीं, रश्मिका की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर के कोट पैंट के साथ व्हाइट शर्ट कैरी की थी। रश्मिका ने काला चश्मा लगाया और एक बैग कैरी किया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक दूजे के होने की खुशी साफ देखी जा सकती है।
फैंस के लिए लिखी दिल की बात
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को अपने फैंस को डेडिकेट करते हुए, एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। इस नोट को कपल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। होने वाले कपल ने अनाउंस किया है कि इस सेरेमनी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ कहा जाएगा। रश्मिका और विजय का नोट उनके ‘सबसे प्यारे प्यार’ के लिए लिखा गया। उन्होंने अपने फैंस को बिना किसी शर्त के प्यार करने के लिए धन्यवाद दिया। एक्टर्स, जिन्हें आमतौर पर ‘विरोश’ के नाम से जाना जाता है। रश्मिका और विजय ने अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने अपने रिश्ते के दौरान उन्हें अपने दिल के करीब रखा। बता दें कि 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में दोनों एक-दूसरे के होंगे। ये शादी परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। एक छोटी सी सेरेमनी के बाद, कपल मार्च में हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट कर रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



