Home व्यापार समाचार शादियों के सीजन में चमका कारोबार, रॉकेट सा उड़े कंपनी के शेयर,...

शादियों के सीजन में चमका कारोबार, रॉकेट सा उड़े कंपनी के शेयर, 46% बढ़ा है रेवेन्यू

36
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सेंको गोल्ड के शेयर सोमवार को BSE में 11% से ज्यादा चढ़कर 325.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में मजबूत बिजनेस परफॉर्मेंस की वजह से सेंको गोल्ड के शेयरों में यह उछाल देखने को मिला है।

ज्वैलरी रिटेल चेन सेंको गोल्ड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। सेंको गोल्ड लिमिटेड के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 325.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में मजबूत बिजनेस परफॉर्मेंस की वजह से सेंको गोल्ड के शेयरों में यह उछाल देखने को मिला है। सालाना आधार पर ज्वैलरी रिटेल चेन सेंको गोल्ड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 46 पर्सेंट बढ़ा है। चौथी तिमाही के दौरान गोल्ड के प्राइसेज में उतार-चढ़ाव रहने के बावजूद शादियों के सीजन में ज्वैलरी की डिमांड में मजबूती देखने को मिली है।

सेम स्टोर सेल्स में 34% की ग्रोथ
ज्वैलरी रिटेल चेन सेंको गोल्ड लिमिटेड (Senco Gold) को फेस्टिव सीजन और वैलेंटाइन डे, वीमेंस डे जैसे स्पेशल अकैजन्स का भी फायदा मिला है। मार्च 2026 तिमाही में सेंको गोल्ड की सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ 34 पर्सेंट रही है। सोने की कीमतों में तिमाही आधार पर करीब 20 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला और प्राइसेज पीक लेवल पर पहुंचे। हालांकि, इसके बाद मार्च मध्य में कीमतों में करीब 20 पर्सेंट का करेक्शन देखने को मिला है।

तिमाही के दौरान कंपनी ने जोड़े 7 नए स्टोर्स
सेंको गोल्ड (Senco Gold) अपने बिजनेस का भी विस्तार कर रही है। कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही के दौरान 7 नए स्टोर्स जोड़े हैं, अब कंपनी का टोटल रिटेल नेटवर्क बढ़कर 201 स्टोर्स पहुंच गया है। सेंको गोल्ड ने प्रॉडक्ट मिक्स में किए बदलाव को भी हाइलाइट किया है। कंपनी ने लाइटवेट और ईवरीडे ज्वैलरी पर अपना फोकस बढ़ाया है। अगर पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो सेंको गोल्ड के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 35 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है। जनवरी 2026 में सेंको गोल्ड के बोर्ड ने अगस्त ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड (AJPL) में 68 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी।

2 टुकड़े में अपना शेयर बांट चुकी है कंपनी
ज्वैलरी रिटेल चेन सेंको गोल्ड अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। सेंको गोल्ड अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांट चुकी है। सेंको गोल्ड ने जनवरी 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 64.40 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 35.60 पर्सेंट है। पिछले एक साल में सेंको गोल्ड के शेयरों में 12 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। सेंको गोल्ड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 405.85 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 275.70 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN