Home विश्व समाचार वीडियो को लेकर निशाने पर FBI डायरेक्टर काश पटेल, इटली जाकर आखिर...

वीडियो को लेकर निशाने पर FBI डायरेक्टर काश पटेल, इटली जाकर आखिर क्या किया ऐसा

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एफबीआई के निदेशक काश पटेल इन दिनों सवालों के घेरे में हैं। बताया जा रहा है एफबीआई के जेट का इस्तेमाल करके उन्होंने इटली की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने विंटर ओलंपिक्स का लुत्फ उठाया।

एफबीआई के निदेशक काश पटेल इन दिनों सवालों के घेरे में हैं। बताया जा रहा है एफबीआई के जेट का इस्तेमाल करके उन्होंने इटली की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने विंटर ओलंपिक्स का लुत्फ उठाया। इसके अलावा सोशल मीडिया काश पटेल के लॉकर रूम के वायरल वीडियो को लेकर भी गुस्सा है। हफपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पटेल को अमेरिका और स्लोवाकिया के बीच पुरुषों के सेमीफाइनल मैच में देखा गया। उन्हें फाइनल में भी देखा गया और अमेरिका की जीत के बाद उन्हें अमेरिकी टीम के सेंटर डाइलन लार्किन के साथ लॉकर रूम में जश्न मनाते हुए देखा गया।

एक्स पर क्या लिखा
मैच के बाद इंस्टाग्राम लाइव फीड में काश पटेल, ‘बधाई हो अमेरिकी टीम’ कहते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपने हाथ से शाका का साइन बना रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक्स पर मैच के बाद जश्न की तस्वीरें साझा कीं। इसमें एक फोटो में कोच माइक सुलिवान के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘एकता, बलिदान, दृष्टिकोण – दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए ज़रूरत है यही। ये पुरुष इसे जीते और सांस लेते हैं। अब टीम यूएसए स्वर्ण पदक विजेता है। बधाई लड़कों। इसके अलावा लॉकर रूम के वीडियो में वह नाचते-गाते और बीयर पीते हुए जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

किस बात पर गुस्सा
सूत्रों के मुताबिक काश पटेल ने मिलान की यात्रा एफबीआई के गल्फस्ट्रीम जेट से की। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी इस यात्रा ने टैक्सपेयर्स पर करीब 75000 डॉलर का बोझ डाला है। एफबीआई के प्रवक्ता बेन विलियमसन ने इस यात्रा की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने यह भी कहाकि यह निजी यात्रा थी। उन्होंने यह भी कहाकि यह यात्रा कई महीने पहले एडवांस में ही प्लान हुई थी। बेन ने आगे कहाकि पटेल वहां इटली के अधिकारियों से मिलने गए थे और अपनी सरकारी ड्यूटी पूरी कर रहे थे। विलियमसन ने यह भी तर्क दिया कि एफबीआई खेलों की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती है।

पहली बार नहीं
वैसे यह पहली बार नहीं है, जब काश पटेल अपनी निजी जरूरतों के लिए एफबीआई का जेट इस्तेमाल करने के लिए निशाने पर आए हैं। साल 2025 में पेंसिलवेनिया में रेसलिंग इवेंट में अपनी प्रेमिका, कंट्री सिंगर एलेक्सिस विलकिन्स की परफॉर्मेंस देखने के लिए वह एफबीआई के जेट से गए थे। एक एक्स यूजर ने लिखा कि काश पटेल लॉकर रूम मे क्यों हैं? वहीं, कुछ लोगों ने इस बात पर गुस्सा जताया है कि जब अमेरिका में तमाम घटनाएं हो रही हैं तो काश पटेल इटली में क्या कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN