Home टेक न्यूज़ लॉन्च से पहले ही खुला राज! सामने आई Samsung Galaxy A57 और...

लॉन्च से पहले ही खुला राज! सामने आई Samsung Galaxy A57 और A37 की कीमत, ये है सभी वैरिएंट का प्राइस

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy A57 5G और A37 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। 40 हजार से 65,000 रुपए तक के इन फोन्स में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। खरीदने से पहले जानिए सभी वैरिएंट और फीचर्स की डिटेल्स।

Samsung के दो नए स्मार्टफोन्स को लेकर मार्केट में हलचल तेज हो गई है। ये फोन आज ही भारत में दस्तक देंगे। लेकिन लॉन्च से पहले ही Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की कीमतें लीक हो गई हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि कंपनी इस बार मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, ये दोनों फोन अलग-अलग प्राइस ब्रैकेट में आएंगे, ताकि हर तरह के यूजर को ऑप्शन मिल सके चाहे आप प्रीमियम फीचर्स चाहते हों या बजट में एक भरोसेमंद 5G फोन। खास बात यह है कि Samsung ने इस बार वेरिएंट्स की अच्छी रेंज रखी है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से RAM और स्टोरेज चुन पाएंगे।

Samsung Galaxy A57 5G की कीमत (लीक)

लीक हुई जानकारी के अनुसार, Galaxy A57 5G दो वेरिएंट्स में आ सकता है।इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लगभग 56,999 रुपए में आ सकता है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 62,499 रुपए बताई जा रही है। इस प्राइस रेंज को देखते हुए यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज कैटेगरी में आता है, जहां यूजर्स को हाई-एंड फीचर्स की उम्मीद होती है।

Samsung Galaxy A37 5G की कीमत (लीक)

दूसरी तरफ Galaxy A37 5G को थोड़ा सस्ता रखा गया है, ताकि ज्यादा यूजर्स इसे खरीद सकें। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 41,999 रुपए में आ सकता है। इसके अलावा 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 47,499 रुपए और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपए बताई जा रही है।

Samsung Galaxy A57 5G के फीचर्स (लीक)

Samsung Galaxy A57 5G को A-सीरीज का ज्यादा पावरफुल मॉडल माना जा रहा है। इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया Exynos 1680 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर स्पीड देगा। फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जाएगा, साथ में 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। बैटरी 5000mAh की होगी, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलेगा और खास बात यह है कि इसमें करीब 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A37 5G के फीचर्स (लीक)

Samsung Galaxy A37 5G को A57 के मुकाबले थोड़ा किफायती रखा जाएगा, लेकिन इसमें भी कई दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। इस फोन में भी 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, । इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो लेंस दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 12MP कैमरा मिलेगा। बैटरी 5000mAh की होगी और इसमें भी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन भी Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलेगा और इसमें भी लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN