Home टेक न्यूज़ लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा! Nothing Phone 4a Pro में मिलेगा...

लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा! Nothing Phone 4a Pro में मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और 140x जूम

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nothing Phone 4a सीरीज की लॉन्च से पहले ही कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं, जिसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Glyph इंटरफेस जैसे फीचर्स शामिल हैं। नए लाइनअप में दो फोन शामिल होंगे। 

Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को लेकर लॉन्च से पहले ही बड़ा खुलासा हो गया है। कंपनी 5 मार्च को भारत में अपनी नई Phone 4a सीरीज पेश करने वाली है लेकिन उससे पहले ही दोनों स्मार्टफोन्स की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार Nothing अपने मिड-रेंज सेगमेंट को और प्रीमियम बनाने की तैयारी में है।

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत यूरोप में 389 यूरो बताई जा रही है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 41,840 रुपये के आसपास बैठती है। यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए हो सकती है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 429 यूरो (करीब 46,130 रुपये) बताई जा रही है।

दूसरी ओर, Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत 479 यूरो (लगभग 51,510 रुपये) हो सकती है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताई गई है। इसके टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 549 यूरो (करीब 59,024 रुपये) तक जा सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Phone 4a की सेल 12 मार्च से शुरू हो सकती है, जबकि Phone 4a Pro के 26 मार्च से उपलब्ध होने की संभावना है।

इन फीचर्स के चलते खास होगा Nothing Phone 4a

Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही जा रही है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 70x तक डिजिटल जूम शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

डिजाइन की बात करें तो फोन में Nothing का सिग्नेचर Glyph इंटरफेस मिलेगा, जिसमें 63 मिनी-LED लाइट्स दी जा सकती हैं। साथ ही, पारदर्शी रियर पैनल कंपनी की सिग्नेचर डिजाइन बरकरार रखेगा। यह डिवाइस 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है और ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है।

वहीं, Phone 4a Pro में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कैमरा सेगमेंट में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 140x तक डिजिटल जूम मिल सकता है। यह मॉडल एल्युमिनियम बॉडी और Glyph Matrix के साथ आ सकता है, जो कंपनी के पिछले मॉडल की तरह दिखेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक, पिंक और सिल्वर कलर्स में लॉन्च हो सकता है।

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

हालांकि यूरोपियन मार्केट में कीमतें सामने आ चुकी हैं लेकिन भारत में टैक्स और मार्केट पोजिशनिंग के चलते फाइनल प्राइस थोड़ा अलग हो सकती है। फिर भी लीक के आधार पर साफ है कि Nothing इस बार अपने 4a सीरीज को ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN