Home खेल समाचार लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने धोखा दिया; केरल के...

लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने धोखा दिया; केरल के खेल मंत्री का गंभीर आरोप

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पर केरल के खेल मंत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पैसे लेकर खेलने नहीं आने का आरोप। धोखा देने का आरोप। इतना ही नहीं, केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने यह भी दावा किया कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने 5 अन्य देशों के साथ भी ऐसा किया है।

अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पर केरल के खेल मंत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पैसे लेकर खेलने नहीं आने का आरोप। धोखा देने का आरोप। इतना ही नहीं, केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने यह भी दावा किया कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने 5 अन्य देशों के साथ भी ऐसा किया है। वहां खेलने आने की बात करके पैसे तो ले लिए लेकिन खेलने नहीं गई। मेस्सी और अर्जेंटीना की टीम मार्च 2026 में केरल आने वाली थी।

अब्दुरहीमान ने गुरुवार को कहा कि अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने केरल आने के लिए जो प्रतिबद्धता जताई थी, उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने इस पर गहरी निराशा जताते हुए कहा कि अर्जेंटीना की टीम और सुपर स्टार लियोनेल मेस्सी के संभावित दौरे की योजना के लिए काफी प्रयास किए गए थे। कार्यक्रम को कराने के लिए कई दौर की बातचीत भी हुई थी।

पैसा लेकर भी खेलने नहीं आकर राज्य को धोखा दिया: मंत्री

अब्दुरहीमान ने कहा कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने पैसे लेने के बावजूद यहां मैच खेलने के लिए नहीं आकर राज्य को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में चाहते थे कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम और लियोनेल मेस्सी केरल आएं और राज्य में एक मैच खेलें।

‘250 करोड़ देने के लिए स्पॉन्सर ढूंढना आसान नहीं था’

उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, ‘इसके लिए मैंने कई बार बातचीत की थी। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम को देने के लिए 250 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाने के लिए प्रायोजक ढूंढना आसान काम नहीं था।’

अब्दुरहीमान ने कहा, ‘लेकिन पैसे मिलने के बावजूद अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने हमें धोखा दिया। हमें उनसे ऐसे विश्वासघात की उम्मीद नहीं थी। वादा करने के बावजूद उसकी टीम यहां नहीं आई।’

केरल के खेल मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि अर्जेंटीना ने पांच अन्य देशों के साथ भी ऐसा ही किया था।

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम को हमें मुआवजा देना होगा: मंत्री

अब्दुरहीमान ने कहा, ‘उन्होंने उन देशों से पैसे तो लिए लेकिन वहां खेलने नहीं गए। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के खिलाफ मामला दर्ज करना होगा और उन्हें हमें मुआवजा देना होगा।’

उन्होंने कहा कि राज्य अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम का बेसब्री से इंतजार कर रहा था लेकिन उनके व्यवहार से उन्हें काफी दुख हुआ।

अब्दुरहीमान ने कहा, ‘इससे केरल के फुटबाल प्रेमियों को निराशा हुई है। मैं कितना निराश हूं, इसको मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।’

पिछले साल नवंबर में मंत्री ने कहा था कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम और स्टार स्ट्राइकर मेस्सी मार्च 2026 में केरल का दौरा करेंगे।

(भाषा से भी इनपुट के साथ)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN