Home मनोरंजन समाचार राजेश खन्ना की वो टॉप 10 फिल्में जिनमें हो जाती है उनकी...

राजेश खन्ना की वो टॉप 10 फिल्में जिनमें हो जाती है उनकी मौत, सभी रहीं बॉक्स ऑफिस हिट

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/rajesh_khanna_death_scene_1777031659779_1777031671034.png

राजेश खन्ना ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। इनमें से उनकी लगभग हर फिल्म सफल रही। पर क्या आप जानते हैं राजेश खन्ना ने इन फिल्मों में से कई ऐसी फिल्में कीं जिनमें उनके किरदार की मौत हो जाती है? आज हम आपको राजेश खन्ना की ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। 

राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे थे, जिन्होंने अपने हर रोल को बखूबी निभाया। राजेश खन्ना ने कई ऐसी फिल्में कीं जो फीमेल सेंट्रिक थीं, लेकिन इसके बावजूद, वो उन फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। राजेश खन्ना को भारत का पहला सुपरस्टार कहा जाता है, ऐसा कहना गलत भी नहीं है क्योंकि वो एक बहुत ही मंझे हुए एक्टर थे। बॉलीवुड में जहां लोगों को हैप्पी एंडिंग वाली फिल्में पसंद थी, राजेश खन्ना ने अपनी फिल्मों से उस ट्रेंड को बदला। राजेश खन्ना की उन फिल्मों को बहुत पसंद किया गया जिनमें उनके किरदार की मौत हो जाती है।

हिट हो जाती थी वो फिल्म जिसमें होती थी राजेश खन्ना के किरदार की मौत

आराधना, सफर और आनंद जैसी फिल्मों के बाद राजेश खन्ना ने नोटिस किया कि उनके किरदार की जिन फिल्मों में मौत हो जाती है, वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म करती हैं। इसके बाद राजेश खन्ना ने कई ऐसी फिल्में कीं जिनमें उनकी मौत हो जाती है। राजेश खन्ना के किरदार की मौत वाली फिल्में लोगों को खूब पसंद आ रही थीं, लेकिन एक ऐसा शख्स था जिन्हें यह अच्छा नहीं लग रहा था।

जब फिल्म सफर देख बीमार हो गई थीं उनकी चाईजी

राजेश खन्ना के जीवन पर लिखी किताब- राजेश खन्ना: कुछ तो लोग कहेंगे में बताया गया है कि राजेश खन्ना की चाईजी (जिन्होंने राजेश खन्ना को गोद लिया था) को राजेश खन्ना की ऐसी फिल्में पसंद नहीं आती थीं। फिल्म सफर के एक ट्रायल शो के दौरान राजेश खन्ना की चाईजी की तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से राजेश खन्ना ने उन्हें अपनी कोई भी ऐसी फिल्म नहीं दिखाई जिसमें उनके किरदार को तकलीफों से गुजरना पड़ता था या उनकी मौत हो जाती थी।

वो टॉप रेटिंग फिल्में जहां हो जाती है राजेश खन्ना के किरदार की मौत

राजेश खन्ना ने अपने करियर में 15 से 20 ऐसी फिल्में की थीं जिनमें उनके किरदार की मौत हो जाती है। आज हम आपको राजेश खन्ना की ऐसी ही (जिनमें राजेश खन्ना के किरदार की मौत होती है) टॉप 10 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

आनंद: राजेश खन्ना ने इस फिल्म में आनंद का ही किरदार निभाया था। उनके किरदार को जानलेवा बीमारी होती है और फिल्म के अंत में इस किरदार की मौत हो जाती है। आनंद साल 1971 में रिलीज हुई थी और राजेश खन्ना के करियर की बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।

आराधना: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजेश खन्ना की फिल्म आराधना है। फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना डबल रोल में नजर आए थे। फिल्म के पहले हाफ में राजेश खन्ना के किरदार अरुण की एक विमान दुर्घटना में मौत हो जाती है। फिर दूसरे हाफ में राजेश खन्ना की वापसी अरुण के बेटे के रूप में होती है। राजेश खन्ना की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस हिट थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

अवतार: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साल 1983 में आई फिल्म अवतार है। फिल्म में राजेश खन्ना के किरदार अवतार की मौत हो जाती है। फिल्म का क्लाइमेक्स काफी इमोशनल कर देने वाला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।

सफर: 1970 की हिट फिल्म सफर में राजेश खन्ना ने एक आर्टिस्ट (पेंटर) का किरदार निभाया है। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में राजेश खन्ना का किरदार अरुण कैंसर से मर जाता है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।

नमक हराम: साल 1973 में आई फिल्म नमक हराम में राजेश खन्ना ने सोमू का किरदार निभाया है। फिल्म के अंत में इस किरदार की मौत हो जाती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी। फिल्म में राजेश खन्ना के साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

कुदरत: साल 1981 में आई फिल्म कुदरत में राजेश खन्ना का डबल रोल था। इस फिल्म में भी राजेश खन्ना के किरदार की मौत होती है। फिल्म बॉक्स हिट थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

अमर दीप: साल 1979 में आई फिल्म अमर दीप बॉक्स ऑफिस हिट थी। इस फिल्म के अंत में भी राजेश खन्ना के किरदार की मौत हो जाती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

दर्द: साल 1981 में आई इस फिल्म में भी राजेश खन्ना के डबल रोल थे। फिल्म के अंत में राजेश खन्ना (पिता का किरदार) के किरदार की मौत हो जाती है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।

आपकी कसम: साल 1974 में आई फिल्म आपकी कसम में भी राजेश खन्ना के किरदार की आखिरी में मौत हो जाती है। इस फिल्म में राजेश खन्ना के किरदार (कमल) की मौत जलने के कारण होती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है।

रोटी: साल 1974 में आई फिल्म रोटी में मंगल का किरदार निभाया है। इस फिल्म को भी राजेश खन्ना की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म के अंत में भी राजेश खन्ना के किरदार की मौत हो जाती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN