Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/11/1200x900/11th_feb__ry_1770816617054_1770816622006.jpgसंक्षेप:
Rajpal Yadav: राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं। चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें छह महीने की सजा सुनाई है। इसी बीच, उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस विवाद के बारे में बात की थी।
राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं और गुरुवार (12 फरवरी) के दिन उनकी बेल पर सुनवाई होगी। इसी बीच, सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में राजपाल यादव ने खुलकर इस विवाद पर बात की थी और कहा था कि कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।
‘उन्होंने फिल्म में इन्वेस्ट किया था’
राजपाल यादव ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझ पर तीन इल्जाम लगे हैं। एक, मैंने 5 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है और दूसरे, मैंने लोन लिया है। वहीं मेरे हिसाब से, यह एक सिक्योरिटी चेक था। उन्होंने फिल्म में इन्वेस्ट किया था क्योंकि मैंने उस पैसे पर कभी कोई इंटरेस्ट नहीं दिया। केस अभी भी कोर्ट में पेंडिंग है और मैं कोर्ट का शुक्रगुजार हूं कि उसने मेरी बात समझी।’
क्यों इन्वेस्ट किया था?
उन्होंने आगे साफ किया, ‘मुझे माधव गोपाल अग्रवाल से एक फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये मिले थे। मैंने इसे लोन के तौर पर नहीं लिया था। उन्होंने एक फाइनेंसर के तौर पर पैसा इन्वेस्ट किया था क्योंकि वह अपने पोते को लीड एक्टर के तौर पर लॉन्च करना चाहते थे। राजपाल यादव को 5 करोड़ क्या, मैं इस दुनिया के हर एक इंसान को चुनौती देता हूं, कि तू 50,000 करोड़ में भी राजपाल यादव को नहीं खरीद सकता। जिस दिन खरीद लिया तो मैं जीवनभर तेरी गुलामी तेरा नौकर बनकर करूंगा।’
किस फिल्म को बनाने के लिए मिले थे 5 करोड़?
राजपाल यादव के मुताबिक, उन्हें ‘अता पता लापता’ को बनाने के लिए बतौर इन्वेस्टमेंट 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। ये फिल्म साल 2012 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

फिल्म ने कितनी कमाई की थी?
फिल्म को 11 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं फिल्म ने 34 लाख (ग्रॉस) की कमाई की थी। आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म को राजपाल यादव ने डायरेक्ट किया था और उनकी पत्नी राधा यादव ने प्रोड्यूस किया था। वहीं एक्टिंग की कमान राजपाल यादव के अलावा असरानी, ओम पुरी, आशुतोष राणा, मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, दारा सिंह, विक्रम गोखले, विजय राज और सत्यदेव दुबे जैसे कलाकार ने संभाली थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



