Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/10/1200x900/10th_april_rashmika_1775784676517_1775784680737.jpgRashmika Mandanna Birthday: शादी के बाद रश्मिका ने अपना पहला जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना 30वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके पति और एक्टर विजय देवरकोंडा भी मौजूद थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं। यूं तो उनका 30वां जन्मदिन 5 अप्रैल को था, लेकिन उन्होंने इसकी तस्वीरें गुरुवार के दिन सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सामने आईं तस्वीरों के मुताबिक, रश्मिका ने शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया। इस दौरान उनके पिता ने उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट भी दिया। क्या सरप्राइज? आइए बताते हैं।
इस मंदिर के किए दर्शन
रश्मिका ने कूर्ग (कोडागु) में बहुत ही सादगी से अपना 30वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना पूरा दिन अपने पति विजय देवरकोंडा और परिवार के साथ बिताया। इसके साथ ही कपल ने ‘पाडी श्री इग्गुथप्पा मंदिर’ के दर्शन भी किए। बता दें, ‘पाडी श्री इग्गुथप्पा मंदिर’ एक अत्यंत पवित्र और प्राचीन मंदिर है, जो वर्षा और फसल के देवता भगवान सुब्रमण्यम को समर्पित है।
सरप्राइज गिफ्ट
रश्मिका के जन्मदिन पर उनके पिता ने घोषणा की कि वे उन्हें शहर के पास स्थित एक बंगला गिफ्ट कर रहे हैं। इस प्रॉपर्टी का नाम ‘सेरेनिटी’ रखा गया है।
जन्मदिन पर रश्मिका ने क्या पहना था?
शादी के बाद यह रश्मिका का पहला जन्मदिन था इसलिए परिवार के लिए और भी ज्यादा खास था। रश्मिका ने अपने जन्मदिन पर पारंपरिक कोडावा पहनी थी। नोट: कोडावा में महिला साड़ी को इस तरह पहनती है कि उसकी प्लेटें पीछे की ओर होती हैं और ढीला सिरा दाहिने कंधे पर पिन से लगा होता है।
कब हुई थी रश्मिका की शादी?
रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी की थी। इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। इसके बाद, 4 मार्च को विजय और रश्मिका ने हैदराबाद में एक रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने लोग शामिल हुए थे।
रश्मिका के आने वाले प्रोजेक्ट्स
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रश्मिका की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन नजर आएंगे। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है और मैडॉक फिल्म्स के साथ लव फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
रश्मिका और विजय शादी से पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। वहीं शादी के बाद वे राहुल सांक्रित्यान के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म ‘रणबाली’ में एक साथ नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



