Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/18/1200x900/ranveer_singh_highest_opening_films_1773855859025_1773855864838.pngRanveer Singh Day 1Highest Earning Films: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 आज रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज के मौके पर हम आपको रणवीर सिंह की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों के नाम बता रहे हैं। साथ ही, हम आपको फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 आज यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज साफ नजर आ रहा है। धुरंधर 2 की रिलीज के बीच हम आपको रणवीर सिंह की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले तो रणवीर सिंह की धुरंधर ही है। हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों के साथ हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।
धुरंधर: इस लिस्ट में सबसे पहले रणवीर सिंह की धुरंधर ही है। धुरंधर पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह के काम को फिल्म में बहुत ज्यादा पसंद किय़ा गया था। यही वजह है कि धुरंधर 2 का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। आज फैंस का ये इंतजार खत्म होनेवाला बै। sacnilk.com के मुताबिक, धुरंधर ने पहले दिन 28 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।
सिम्बा: लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिम्बा है। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 20.76 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है। फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
गली बॉय: लिस्ट में तीसरे नंबर पर रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म गली बॉय है। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी। फिल्म ने पहले दिन 19.26 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।
पद्मावत: लिस्ट में चौथे नंबर पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत है। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने पहले दिन भारत में 18.21 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
गोलियों की रासलीला- रामलीला: लिस्ट में 5वें नंबर पर रणवीर सिंह और दीपिका की पहली फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला है। फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी। पहले दिन फिल्म ने भारत में 14.91 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।
गुंडे: लिस्ट में छठे नंबर पर 2014 में आई रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की फिल्म गुंडे है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट साबित हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 2.8 है। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म ने पहले दिन भारत में 14.82 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।
बाजीराव मस्तानी: लिस्ट में 7वें नंबर पर 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 12.30 करोड़ की कमाई की थी।
83: लिस्ट में 8वें नंबर पर सावल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 83 है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। फिल्म ने भारत में पहले दिन 11.96 करोड़ की कमाई की थी।
बेफिक्रे: लिस्ट में 9वें नंबर पर 2016 में आई फिल्म बेफिक्रे है। फिल्म बिलो एवरेज थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.2 है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 10.35 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
दिल धड़कने दो: लिस्ट में 10वें नंबर पर साल 2015 में आई फिल्म दिल धड़कने दो है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 9.69 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिलो एवरेज थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



