Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/13/1200x900/ramay_1771000266081_1771000271419.jpgरणबीर कपूर की फिल्म रामायण के टीजर को लेकर जानकारी सामने आई है। रेडित यूजर ने बताया कि इस फिल्म के टीजर में राम-लक्ष्मण के बचपन से लेकर सीता, दसरथ की झलक दिखाई जाएगी।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का लंबे समय से इंजतार हो रहा है। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। लेकिन अब इंतजार में बैठी ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज मिलने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के टीजर को एडिट कर लिया गया है। इस टीजर में ऑडियंस को तगड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। रणबीर को राम बने दिखाया जाएगा, सीता बनी साई पल्लवी की सिर्फ आंखें नजर आएंगी। रेडिट यूजर ने टीजर से जुड़ी जानकारी शेयर की है।
क्या ऐसा होगा रामायण का टीजर?
रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की गई। इस पोस्ट में टीजर से जुड़ी जानकारी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि मेकर्स ने रामायण के तीन टीजर एडिट किए हैं। उसमें से एक टीजर पानी के शॉट के साथ शुरू होता है। मोर के शॉट हैं, ड्रोन से पूरी अयोध्या को दिखाया गया है। गोल्डन किंग, राम और लक्ष्मण का बचपन, राजा दसरथ का शॉट, म्यूजिक ओर्चेस्टा है जो बासुरी की आवाज से शुरू होता है। आखिरी में भजन की लाइन हैं। रणबीर को राम के किरदार में दिखाया गया है और वो नदी में अपने हाथ धोते नजर आ रहे हैं। साई पल्लवी के सिर्फ पैर और आंखें दिखाई है। लक्ष्मण को ट्रेनिंग करते हुए दिखाया गया। रावन को सिंघासन पर शंख बजाते हुए दिखाया और अंत में सीता हरण का सीन है जिस्मने सिर्फ हाथ खींचते हुए दिखाया गया है।
रामायण के टीजर का इंतजार
साल 2025 में पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मेकर्स टीजर के रूप में ऑडियंस को ट्रीट देंगे। उस समय टीजर की लेंथ 3 मिनट बताई गई थी। लेकिन अब समय गुजर चुका है। मेकर्स ऑडियंस की पसंद के हिसाब से टीजर एडिट कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस टीजर में एकाध किरदारों की झलक दिखाई जाएगी। टीजर कब रिलीज किया जाएगा इस बारे में जानकारी नहीं है।
4000 करोड़ है बजट
बता दें, नमित मल्होत्रा फिल्म रामायण को 4000 करोड़ के मोटे बजट में बना रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में फिल्म को लेकर रिसर्च की गई थी। कड़ी मेहनत के बाद इसे फिल्म का रूप दिया गया। स्क्रिप्ट लिखी गई। अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो रही है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज हो रहा है। और दूसरा पार्ट दिवाली 2027। रणबीर, साई पल्लवी के अलावा रवि दूबे, यश, सनी देओल, अरुण गोविल समेत कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं। अब ऑडियंस इस फिल्म का इंतजार कर रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



