Home  लाइफस्टाइल समाचार रंग-बिरंगे फ्राइम्स तलने के लिए ढेर सारे तेल की नहीं जरूरत, एक...

रंग-बिरंगे फ्राइम्स तलने के लिए ढेर सारे तेल की नहीं जरूरत, एक बार ट्राई करें कुकर वाला हैक

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Viral Hack have you tried: कम तेल में कुरकुरे फ्राइम्स या चिप्स को तलने का हैक इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे कुकर या किसी मोटे तले के बर्तन का इस्तेमाल कर रहे। क्या आपने ट्राई किया ये वायरल फ्राइम्स फ्राई करने का हैक।

होली पर बच्चों की पसंद वो रंग-बिरंग, अलग-अलग डिजाइन वाले फ्राइम्स होते हैं। जिसे वो बार-बार तलने की डिमांड करते हैं। लेकिन आप अगर इन डीप फ्राईड चिप्स को बच्चों से दूर रखना चाहती हैं तो ऐसा ना करें। बल्कि इसे कम तेल में पकाने का जुगाड़ खोज लें। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुकर में ये रंग-बिरंगे फ्राइम्स को कम तेल में पकाने का आइडिया खूब वायरल हो रहा है। जिसे आप भी चाहें तो एक बार जरुर ट्राई कर सकती हैं। जानें कैसे दो चम्मच तेल में फ्राई करें ये कलरफुल फ्राइम्स।

कम तेल में फ्राइम्स तलने का हैक

मार्केट वाले उन चिप्स को फ्राई करने के लिए अक्सर कड़ाही में ढेर सारे तेल की जरूरत होती है। जिसमे इसे डीप फ्राई करना पड़ता है। लेकिन इस बार आप ये कुकर वाला हैक ट्राई करके देख सकते हैं। जिसकी मदद से आपके फ्राइम्स कम तेल में ही फ्राई हो जाएंगे।

सबसे पहले कुकर को गैस पर रखें और गैस ऑन कर लें।

फिर इसमे कलरफुल या अलग-अलग डिजाइन वाले फ्राइम्स को डालकर दो से तीन चम्मच तेल डाल दें।

अब कुकर के ढक्कन को बंद करें और साथ ही सीटी को भी बाहर कर दें। जिससे एयर निकलती रहे।

अब मीडियम फ्लेम पर इस कुकर को रखें और कुछ सेकेंड के अंतर से कुकर को हिला दें। जिससे कि ये फ्राइम्स तली में चिपके नहीं। हिलाने से ये ऊपर नीचे होंगे और आसानी से हर तरफ से पक सकेंगे।

बस रेडी हो जाएगा कम तेल में बना क्रिस्पी फ्राइम्स।

एयर फ्रायर में करें फ्राई

फ्राइम्स को एयर फ्रायर में भी कम तेल में फ्राई किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर बटर पेपर के ऊपर फ्राइम्स या चिप्स को रख रहें तो इसके ऊपर हॉट एयर वाले सेक्शन में उड़कर फंसने का डर होता है। इसलिए जब भी बटर पेपर पर चिप्स जैसी हल्की चीजों को रखकर फ्राई कर रहें हो तो ऊपर से फ्रायर बास्केट की जाली रख दें। ये तरीका आपके चिप्स को जलने से बचाएगा और साथ ही एयर फ्रायर में भी खराबी नहीं आएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN