Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/31/1200x900/Dscs_1774459848928_1774459855657_1774923205884.jpgधुरंधर 2 यूट्यूब पर अपलोड किए जाने की खबर सामने आई है। कुछ यूजर्स ने डायरेक्टर आदित्य धर को टैग करते हुए एक्शन लेने की बात कही है। बताया जा रहा है पूरी फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। आदित्य धर के जवाब का इंतजार हो रहा है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस के नंबर हिला दिए हैं। कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ ये फिल्म इतिहास रच रही है। एक तरफ ऑडियंस इस फिल्म को थिएटर में एन्जॉय कर रही है। वहीं कुछ लोगों ने फिल्म का पायरेटेड वर्जन यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 3।49 मिनट लंबी फिल्म का मोबाइल से रिकॉर्ड किया हुआ वर्जन यूट्यूब पर मौजूद है। कुछ फैंस ने आदित्य धर को टैग कर एक्शन लेने की बात भी कही है।
यूजर्स ने की रिक्वेस्ट
एक यूजर ने आदित्य धर को टैग करते हुए X लिखा है। आदित्य धर, यामी गौतम धुरंधर 2 यूट्यूब पर अपलोड कर दी है। आप प्लीज यूट्यूब पर अपनी शिकायत दर्ज करवाओ। मैं सच में चाहता हूं कि ये फिल्म 3000 करोड़ पार करे। मुझे फिल्म की कहानी और सिनेमेटोग्राफी बहुत पसंद आई। मैं आखिरी सीन पर खूब रोया’। फैन ने यूट्यूब चैनल का नाम ही बताया है। एक और यूजर ने आदित्य धर और यामी गौतम को टैग करते हुए लिखा है ‘यूट्यूब पर आपकी पूरी फिल्म अपलोड कर दी है है। प्लीज एक्शन लो’।एक और यूजर ने लिखा, आदित्य धर सर प्लीज अपना यूट्यूब चेक कीजिए यहां धुरंधर 2 अपलोड कर दी गई है’। हालांकि, आदित्य धर या धुरंधर 2 की टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने 12 दिनों में धुरंधर, KGF 2, पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए 872.46 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी धमाका कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,392.23 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है। इस हफ्ते तक ये फिल्म बाहुबली 2 के इंडियन कलेक्शन 1,030.42 करोड़ को टक्कर दे सकती है। फिल्म की आंधी हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है।
धुरंधर 2 के चर्चे
बता दें, धुरंधर 2 दुनिया भर में धमाका कर रही है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री खुलकर आदित्य धर के विजन और रणवीर की परफॉरमेंस की तारीफ कर रही है। नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म बाहुबली 2 को पीछे छोड़कर नंबर 1 पर पहुंच गई है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को भी टक्कर दे सकती है। फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। खास बात ये है कि फिल्म वीक डेज पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। पाकिस्तान में भी धुरंधर 2 के चर्चे हो रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


