Home मनोरंजन समाचार युद्ध के हालातों पर बोले ‘लक्ष्मण’, कहा- धोबा का कुत्ता जैसी स्थिति!...

युद्ध के हालातों पर बोले ‘लक्ष्मण’, कहा- धोबा का कुत्ता जैसी स्थिति! एक आदमी के अहंकार ने पूरी दुनिया को..

29
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/06/1200x900/Sunil_Lahari_on_War_1775450711316_1775450718461.jpg

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके एक्टर सुनील लहरी ने जंग के हालातों और इसमें अलग-अलग देशों की भूमिका के बारे में एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रामानंद सागर की ‘रामायण’ (1987) में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके एक्टर सुनील लहरी वर्तमान वैश्विक हालातों को लेकर चिंता जाहिर की है। मिडिल ईस्ट में चल रहे भीषण युद्ध और उससे पैदा हुए संकट पर सुनील लहरी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका-इस्राइल ईरान युद्ध के बारे में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बिना किसी देश या राजनेता का नाम लिए, इशारों-इशारों में लीडरशिप के गलत फैसलों पर कटाक्ष किया। सुनील लहरी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुनील बोले- एक शख्स की वजह से दुनिया मुसीबत में

सुनील लहरी ने कहा कि किसी एक व्यक्ति का अहंकार पूरी मानवता के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा, ‘एक इंसान के अहम और उसके ईगो ने गलत फैसला लेकर पूरी दुनिया को मुसीबत में डाल दिया है।’ सुनील लहरी ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के गलत फैसलों की तरफ था। सुनील ने कहा कि ईगो नाम की चीज इंसान में होनी ही नहीं चाहिए। क्योंकि अहंकार से प्रेरित फैसलों का खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ता है।

अमेरिका ने लिए बने ‘धोबा का कुत्ता’ जैसे हालत?

सुनील लहरी ने कहा कि अब हालात ऐसे हैं कि अगर वह इंसान युद्ध से कदम पीछे खींचता है, तो उसके देश को करोड़ों डॉलर का नुकसान होगा और कई समझौतों के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं अगर वह युद्ध जारी रखता है, तब भी हर रोज करोड़ों डॉलर का नुकसान हो रहा है। सुनील लहरी ने कहा कि अभी हालत ऐसी है कि ‘न निगला जाए, न उगला जाए’ और ‘धोबी का कुत्ता, न घर का न घाट का’। सुनील लहरी ने कहा कि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार नहीं, बल्कि हजार बार सोचना चाहिए।

सुनील लहरी ने की सदबुद्धि और शांति की प्रार्थना

वीडियो के आखिर में सुनील लहरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दुनिया में जल्द ही शांति लौटे और सबको सदबुद्धि मिले। उन्होंने अपने फैंस और आम लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की। सुनील लहरी ने कहा, ‘हालात बहुत खराब हैं, इस स्थिति में कुछ भी हो सकता है। आप लोग खुश रहिए और बहुत सुरक्षित रहिए।’ सुनील लहरी का यह वीडियो ऐसे वक्त में आया है जब दुनिया भर में तनाव का माहौल है। मालूम हो कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की चर्चा के बीच रामायण सीरियल का हिस्सा रह चुके सुनील लहरी भी सुर्खियों में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN