Home मनोरंजन समाचार यश को धुरंधर 2 का डर नहीं बल्कि रिलीज का इंतजार, किसी...

यश को धुरंधर 2 का डर नहीं बल्कि रिलीज का इंतजार, किसी और वजह से टली टॉक्सिक: सोर्स

49
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/10/1200x900/toxic_vs_dhurandhar_2_1773117222530_1773117222666.jpg

टॉक्सिक की डेट पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर फैन वॉर चल रहा है। कई लोग लिख रहे हैं कि यश ने डर की वजह से फिल्म आगे बढ़ा दी। हालांकि सोर्स का कहना है कि यश धुरंधर 2 देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

धुरंधर 2 और टॉक्सिक का क्लैश टल चुका है। इस पर कई तरह की थ्योरीज चल रही हैं। धुरंधर फैंस का कहना है कि टॉक्सिक मेकर्स ने डरकर ऐसा फैसला लिया वहीं टॉक्सिक टीम का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे वॉर की वजह से ऐसा फैसला लेना पड़ा। अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि यश को धुरंधर 2 का कोई डर नहीं है बल्कि वह खुद धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं।

बाहरी लोगों ने फैलाई राइवलरी की बातें

धुरंधर 2 और टॉक्सिक दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली थीं। रीसेंटली टॉक्सिक मेकर्स ने फैसला लिया कि यश स्टारर टॉक्सिक अब 4 जून को रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष के फैन्स के बीच वॉर चलता रहता है। इस बीच बॉलीवुड हंगामा में यश की तरफ से धुरंधर 2 को लेकर बयान आया है। सोर्स का कहना है, ‘यश को धुरंधर पसंद आई थी और वह पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। सारी राइवलरी, डर, प्रतिस्पर्धा बाहरी लोगों ने फैलाया है जो दोनों फिल्मों की कथित प्रतिस्पर्धा से फायदा उठाना चाहते हैं।’

धुरंधर 2 का नहीं था डर

सोर्स ने आगे बताया, ‘अब टॉक्सिक आगे बढ़ गई है, ये धुरंधर 2 से प्रतिस्पर्धा का डर नहीं था। गल्फ और यूएई में जो वॉर सिचुएशन है उसका डर था, जो कि धुरंधर को जरा भी नहीं है।’ बता दें कि बीते 5 मार्च को टॉक्सिक मेकर्स ने टॉक्सिक पोस्टपोन करने का अनाउंसमेंट किया था। उन्होंने नोट शेयर किया था, ‘एक साल की कड़ी मेहनत के बाद हम 19 मार्च को टॉक्सिक आप सभी के सामने लाने के लिए एक्साइटेड थे। अभी की अनिश्चितता को देखते हुए, खासकर मिडिल ईस्ट ने ऐसी सिचुएशन क्रिएट कर दी है कि हमारा ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। हमने कठिन लेकिन बहुत सावधानी से सोचकर ये फैसला लिया है कि अपनी रिलीज डेट रीशेड्यूल करेंगे।’

धुरंधर 2 की तगड़ी डिमांड

वहीं धुरंधर 2 अपनी तय रिलीज डेट पर ही थिएटर्स में आएगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है और धड़ाधड़ अडवांस बुकिंग हो रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने भारत में 9 मार्च तक 20.32 करोड़ रुपये की अडवांस बुकिंग कर ली है। यह ग्रॉस कलेक्शन है और इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। टिकट की बात करें तो मुंबई आइनॉक्स में रिक्लाइनर का टिकट 2900 रुपये का है। वहीं सिंगल स्क्रीन में सबसे सस्ता टिकट चेन्नई के एजीएस सिनेमाहॉल का बताया जा रहा है। इसकी कीमत 59 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN